GiridihJharkhand

गिरिडीह : शिक्षण संस्थान बंद करने के सरकार के फैसले का कोचिंग संचालकों ने किया विरोध

Giridih : कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर झारखंड में राज्य सरकार की तरफ से कई तरह की पाबंदियां लगायी गयी है. जिसमें शिक्षण संस्थान बंद करने का भी आदेश दिया गया है. जिसे लेकर कोचिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया एप्टा की बैठक मंगलवार को जिले में की गयी. बैठक में एप्टा के अध्यक्ष राजेश सिन्हा, अयूब अंसारी, अजय मंडल, अशोक गुप्ता, चंचल मिश्रा, आलोक मिश्रा, रविन्द्र विद्यार्थी, फिरदौस आलम, चक्रम सर, प्रफूल्ल रंजन समेत कई लोग शामिल हुये.

बैठक में एप्टा के सदस्यों ने पाबंदियों को लेकर कहा कि 15 जनवरी तक कोंचिग संचालक सरकार के पाबंदियों का समर्थन कर रहे हैं. कोचिंग बंद रहेंगे, लेकिन कार्यालय खोले जायेंगे. कहा कि 15 के बाद अगर सरकार कोचिंग खोलने की अनुमति नहीं देती तो संचालक इसका विरोध करेंगे. सड़क पर उतर कर आंदोलन किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें:Breaking : जमशेदपुर में मंगलवार को कोरोना ने ली दो की जान, 400 से पार हो सकता है संक्रमितों का आंकड़ा

एप्टा के सदस्यों ने हेमंत सरकार के फैसले पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जब भी पाबंदियां लगाई जाती है तो सबसे पहले शिक्षण संस्थानों को बंद किया जाता है.

मॉल, होटल और शराब दुकानों को बंद नहीं किया जाता. बैठक में गौरव गगन, मुबारक हुसैन, रंजन कुमार समेत कई मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें:नौंवी कक्षा से ऊपर के सभी छात्रों को मिले लैपटॉपः शिक्षा मंत्री

Related Articles

Back to top button