
Koderma: दक्षिण दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में पिछले दिनों तबलीगी जमात का आयोजन किया गया था. इसमें शामिल कई लोगों के कोरोना वायरस संक्रमित होने के बाद पूरे देश में हलचल है. देशभर में हड़कंप मचा हुआ है. दिल्ली में तबलीगी जमात में शामिल होने वाले लोगों की तलाश हर शहर, गांव में की जा रही है. इसी दौरान बुधवार को पुलिस ने कोडरमा थाना क्षेत्र के जलवाबद के मक्का मस्जिद में रुके 15 बाहरी मुस्लिमों को पुलिस ने क्वारेंटाइन किया है.
इसे भी पढ़ेंःधनबाद: मस्जिद से मिले 10 इंडोनेशियाई मुस्लिम, हुए क्वॉरेंटाइन
जमात में शामिल सभी लोग कोलकाता के
बताया जा रहा है कि जमात में शामिल सभी लोग कोलकाता, पश्चिम बंगाल के हैं. सभी 16 मार्च को कोडरमा के जलवाबद आये थे. इसके बाद ये लोग धनबाद के गोविंदपुर स्थित असनाबाद चले गये और दोबारा बुधवार को जलवाबद पहुंचे थे. सूचना मिली थी कि जलवाबाद में कोई बाहर की जमात आई है. इसी सूचना पर पुलिस पहुंच कर सभी को क्वॉरेंटाइन के लिए भेज दिया.
40 दिन के दौरे पर आए थे सभी
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने जब सभी 15 लोगों से पूछताछ की तो सभी ने पुलिस को बताया कि यह सभी लोग 40 दिनों के दौरे पर आए थे. तभी लॉकडाउन हो गया, यही वजह है कि वे लोग अपने घर नहीं जा सके. जानकारी के अनुसार, ये सभी लोग कोलकाता से ट्रेन से धनबाद पहुंचे थे. इसके बाद धनबाद में कुछ दिन रह कर कोडरमा पहुंचे थे.
इसे भी पढ़ेंः#Bokaro के चंद्रपुरा मस्जिद से मिले 14 बाहरी लोग, प्रशासनिक जांच तेज




