JharkhandKoderma

कोडरमा: हार्डवेयर की दुकान में आग, लाखों का नुकसान

Koderma: जिले के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत महात्मा गांधी मार्ग स्थित एसआर मार्केट में मनीष हार्डवेयर प्रतिष्ठान में आग लग गयी. आग की वजह से लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गयी. घटना गुरुवार अपराहन 2 बजे की है. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. हार्डवेयर संचालक मनीष कुमार बर्णवाल ने बताया कि घटना के वक्त वे अपने दुकान में बैठे हुए थे.

अचानक आसपास के लोगों ने उन्हें दुकान के पिछले हिस्से से धुआं उठने की सूचना दी. जिसके बाद उन्होंने गोदाम के पिछले हिस्से में जाकर देखा तो गोदाम से तेज आग की लपटें उठ रही थी. उन्होंने तत्काल इसकी सूचना दमकल विभाग को दी.

सूचना के करीब 45 मिनट बाद दमकल की टीम घटनास्थल पर पहुंची. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. संचालक वर्णवाल ने बताया कि आग लगने से उनके दुकान में रखें प्लास्टिक पाइप, पेंट, पानी टंकी सहित अन्य हार्डवेयर सामान जलकर राख हो गए हैं. जिनकी लागत लाखों में बताई गयी है. सूचना पर पहुंचे तिलैया थाना प्रभारी द्वारिका राम ने बताया कि आग लगने का स्पष्ट कारणों का पता लगाया जा रहा है.

इसे ही पढ़ें :Budget Session: सरयू राय ने कहा- अगर सदन में सही जवाब नहीं आयेगा तो अधिकारियों के मुंह में उंगली डाल कर निकालेंगे सही जवाब

केटीपीएस में लगी आग, पाया काबू

इधर जयनगर प्रखंड के डीवीसी केटीपीएस बांझेडीह कोडरमा के चिमनी के पूर्वी साइड फेब्रिकेशन साईड के झाड़ी में आग लगने से पूरे प्लांट में धुआं धुआं फैल गया. आग फैलने से कीमती कैबल आदि नुकसान हुआ है. सीआईएसएफ को सूचना मिलने पर अग्नि शमक यंत्र घटना स्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया.

इसे ही पढ़ें :ओरिएंट क्राफ्ट को जमीन वापस करने के लिए सरकार ने भेजा नोटिसः आलमगीर आलम

Related Articles

Back to top button