JharkhandKoderma

कोडरमा : उपायुक्त आदित्य रंजन ने विभिन्न क्षेत्रों का किया भ्रमण

Koderma : उपायुक्त आदित्य रंजन ने रविवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों को जोड़ने वाली सड़क मार्गों का भौतिक अवलोकन किया. इस क्रम में उन्होंने झुमरी तिलैया नगर परिषद अंतर्गत महाराणा प्रताप चौक, झंडा चौक, सुभाष चौक के साथ- साथ तिलैया बस्ती चौक, कर्मा, डोमचांच प्रखंड के नेरू पहाड़ी और कोडरमा बाजार एवं मरकच्चो प्रखंड के बरियार डीह का भ्रमण किया.

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: हर एक-दो किमी की दूरी में बनेगा वेंडिंग जोन

उपायुक्त ने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की भी जानकारी ली. साथ ही उन्होंने कहा है कि जिला मुख्यालय को प्रखंड और गांवों से जोड़ने वाले सभी मुख्य मार्गों को दुरुस्त कर लोगों का आवागमन आसान और सुलभ कराया जाएगा. उनकी प्राथमिकता होगी कि दुर्गम से दुर्गम क्षेत्र के लोग भी स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी बुनियादी सेवाओं के लिए जिला मुख्यालय से सीधे जुड़ सकें. मौके पर गोपनीय प्रभारी जयपाल सोय व अन्य मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें : रांची में भी कॉकटेल की घटना, फर्स्ट डोज में कोवैक्सीन, सेकेंड डोज में लगा दी कोविशील्ड

Related Articles

Back to top button