
Koderma. जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है और पिछले 24 घंटे के अंदर कुल 280 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये हैं.
इनमें ट्रू नेट में 147, एन्टी जेन जांच में 111 एवं आरटीपीसीआर में 22 लोग संक्रमित शामिल हैं. वहीं इस दौरान कोरोना संक्रमित और इलाजरत कुल 3 लोगों की कोरोना से मौत भी हुई है.
इस दौरान अच्छी खबर है कि कोविड संक्रमित कोडरमा जिले में कुल 185 मरीज स्वस्थ हो गये हैं. अभी कोडरमा जिले में संक्रमित मरीजों की सक्रिय संख्या 1441 है.
इसे भी पढ़ें :पांच मई को लगातार तीसरी बार बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी ममता बनर्जी




