JamshedpurJharkhand

ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल में आज अग्निशमन सेवा सप्ताह का किया गया आयोजन

Jamshedpur: ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल के प्रांगण में आज अग्निशमन सेवा सप्ताह का आयोजन किया गया. अग्निशमन मानव जीवन को संकट में डालने वाली, सम्पत्ति तथा पर्यावरण को विनाशकारी अवांछित अग्नि को बुझाने या नियन्त्रण का कार्य करती है. विद्यालय में अग्निशमन के द्वारा भिन्न-भिन्न प्रदर्शन किया गया.

इसे भी पढ़ें- जमशेदपुर के जुगस्लाई सफीगंज मोहल्ला में 40 दिनों से पानी की सप्लाई नहीं होने से लोगों का फूटा आक्रोश

आग लगने पर किस प्रकार  गीले मोटे कपड़े से गैस सिलेंडर को ढक कर आग को बुझाया जाता है. इसका प्रदर्शन किया गया. अग्निशमन विभाग के ब्रज किशोर के नेतृत्व में उनकी टीम के सदस्य अजय कुमार, दिलीप कुमार पंकज कुमार के द्वारा इसकी पूरी जानकारी प्रदान की गई. स्कूल के सचिव मधुकर कुमार, निर्देशक स्नेहाषीश सारंगी, प्रबंधन समिति अध्यक्ष श्री मनोज झा, प्रधानाचार्या निधि घई, उप प्रधानाचार्या प्रीति बोस विद्यालय के शिक्षक गण एवं बच्चे इस कार्यक्रम से लाभान्वित हुए.

Related Articles

Back to top button