
Ranchi. झारखंड विधानसभा में वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव लगातार दूसरी बार बजट पेश कर रहे हैं. बजट में क्या खास रहेगा, यह अब से थोड़ी देर बाद पता चलेगा. आइए, हम आपको एक साल पीछे ले चलते हैं और बताते हैं कि हेमंत सोरेन सरकार की ओर से वर्ष 2020 में जो बजट पेश किया था, उसकी प्रमुख घोषणाएं क्या थीं.
• वित्तीय वर्ष 2020-21 के बजट का कुल कुल आकार 86 हजार 370 करोड़ रुपये था.
• धान उत्पादन एवं बाजार सुलभता नाम की नई योजना करने का हुआ था एलान.
• किसानों के कर्ज माफ करने के लिए अल्पकालीन कृषि ऋण राहत योजना. अल्पकालीन कृषि ऋण राहत योजना के लिए 2000 करोड़ का प्रबंध
• बढ़ती महंगाई के मद्देनजर ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभान्वितों को तय राशि से 50 हजार रुपये ज्यादा देने की हुई थी घोषणा.
• 300 यूनिट से कम बिजली खपत करने वाले परिवारों को 100 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का किया गया था एलान. राज्य के गरीबों को 100 यूनिट मुफ्त बिजली देने की भी हुई थी घोषणा
• 11000 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने का किया गया था वादा.
• झारखंड का विकास दर 8 फीसदी करने का लक्ष्य रखा था.
• झारखंड मुख्यमंत्री ग्रामीण परिवहन योजना की शुरुआत का हुआ था एलान.
• शहरी क्षेत्रों के स्लम एरिया में 100 मोहल्ला क्लीनिक खोले जाने की थी घोषणा.
• मुख्यमंत्री कैंटीन योजना की शुरुआत की जानी थी.
• आदिवासियों के लिए जनजातीय विश्वविद्यालय और आवासीय स्कूल बनाने का था एलान.
• 50 हजार परिवारों को आजीविका से जोड़ने की हुई थी घोषणा.
• सिंचाई के लिए 300 चेक डैम पूरे करने की थी घोषणा.




