Corona_UpdatesKhas-Khabar

जानिये, उन सात बातों को, जिसे पीएम मोदी ने देश वासियों से मानने की अपील की है

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम अपने संबोधन के अंत में देश को लोगों से सात बातें मानने का आग्रह किया. उन सात बातों में रोजगार, नौकरी, कोरोना से बचाव से लेकर बुजुर्गों की देखभाल तक करने की अपील शामिल है.

इसे भी पढ़ेंः#PM_Modi का देश के नाम संदेशः तीन मई तक देश में लॉकडाउन

उन्होंने कहा कि इसी विश्वास के साथ अंत में, मैं आज 7 बातों में आपका साथ मांग रहा हूं:

पहली बात- अपने घर के बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें.विशेषकर ऐसे व्यक्ति जिन्हें पुरानी बीमारी हो, उनकी हमें Extra Care करनी है, उन्हें कोरोना से बहुत बचाकर रखना है.

दूसरी बात- लॉकडाउन और Social Distancing की लक्ष्मण रेखा का पूरी तरह पालन करें, घर में बने फेसकवर या मास्क का अनिवार्य रूप से उपयोग करें.

तीसरी बात- अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए, आयुष मंत्रालय द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें, गर्म पानी,काढ़ा, इनका निरंतर सेवन करें

चौथी बात- कोरोना संक्रमण का फैलाव रोकने में मदद करने के लिए आरोग्य सेतु मोबाइल App जरूर डाउनलोड करें। दूसरों को भी इस App को डाउनलोड करने के लिए प्रेरित करें.

पांचवी बात- जितना हो सके उतने गरीब परिवार की देखरेख करें, उनके भोजन की आवश्यकता पूरी करें

छठी बात- आप अपने व्यवसाय, अपने उद्योग में अपने साथ काम करे लोगों के प्रति संवेदना रखें, किसी को नौकरी से न निकालें.

सातवीं बात- देश के कोरोना योद्धाओं, हमारे डॉक्टर- नर्सेस, सफाई कर्मी-पुलिसकर्मी का पूरा सम्मान करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button