National

जम्मू-कश्मीर: कुलगामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़, दो दहशतगर्द ढेर

Shrinagar: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सेना का अभियान जारी है. कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच फिर मुठभेड़ की खबर है.

इस दौरान सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है. वहीं इलाके में और भी आतंकी छुपे होने की जानकारी है. खबर लिखे जाने तक मुठभेड़ जारी थी.कुलगाम में एहतियातन मोबाइल और इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगाई गई.

इसे भी पढ़ेंःISRO ने लॉन्च की RISAT-2बी, धरती पर रखेगा निगरानी, आतंकी नहीं कर पाएंगे घुसपैठ

मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर

बताया जा रहा है कि कुलगाम के गोपालपोरा में देर रात से ही सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच गोलीबारी चल रही है. सुरक्षाबलों के जरिये आतंकियों को करारा जवाब दिया जा रहा है.
इस गोलीबारी में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया. हालांकि अभी भी और आतंकियों के छिपे होने की खबर है.

बता दें कि कुछ दिन पहले ही पुलवामा जिले के अवंतीपोरा में सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए. मारे गये आंतकियों में शौकत अहमद डाल भी शामिल है, जो जवान औरंगजेब की हत्या में शामिल था.

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में एक बार फिर आतंकी हमले को लेकर अलर्ट जारी है. और पूरी घाटी में सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है.

इसे भी पढ़ेंःबिहार : विपक्ष को EVM से छेड़छाड़ का अंदेशा, BJP ने कहा- हताश हो चुका है विपक्षी महागठबंधन

Related Articles

Back to top button