BusinessKhas-Khabar

रिलायंस इंडस्ट्रीज में केकेआर का दूसरा निवेशः रिटेल वेंचर्स में करेगी 5,550 करोड़ रुपए इंवेस्ट

केकआर 1.28 % खरीदेगी हिस्सेदारी

New Delhi: वैश्विक निवेश कंपनी केकेआर रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (आरआरवीएल) में निवेश करेगी. 1.28 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए केकेआर 5,550 करोड़ रुपए का निवेश करेगी. रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बुधवार को यह जानकारी दी.

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने एक बयान में बताया कि यह केकेआर का रिलायंस इंडस्ट्रीज की किसी सहायक कंपनी में दूसरा निवेश है. इससे पहले उसने इसी साल जियो प्लेटफार्म में 11,367 करोड़ रुपए का निवेश किया था.

इसे भी पढ़ेंः राज्यसभा के उपसभापति ने अपना उपवास खत्म किया, विपक्षी सांसदों के हंगामें से हुए थे आहत

रिलायंस इंडस्ट्रीज में दूसरा निवेश

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने एक बयान में कहा, ‘इस निवेश के तहत रिलायंस रिटेल का मूल्य 4.21 लाख करोड़ रुपये आंका गया है. यह केकेआर का रिलायंस इंडस्ट्रीज की किसी सहायक कंपनी में दूसरा निवेश है.’ आरआरवीएल की सहायक इकाई रिलायंस रिटेल भारत के सबसे बड़े और तेजी से बढ़े खुदरा कारोबार का संचालन करती है और देश भर में इसके लगभग 12,000 स्टोर में 64 करोड़ लोग जाते हैं.

रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने कहा, ‘उद्योग आधारित फ्रेंचाइजी के लिए वैल्यू शेयरिंग करने का केकेआर का एक सिद्ध ट्रैक रिकॉर्ड है और वह कई वर्षों से भारत के लिए प्रतिबद्ध है. हम अपनी डिजिटल सेवाओं और खुदरा कारोबार में केकेआर के वैश्विक मंच, कारोबार की जानकारी और परिचालन विशेषज्ञता के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं.’

इसे भी पढ़ेंः IPL-13: धोनी को अब भी अखर रहा 14 दिनों का क्वारेंटीन पीरियड

छोटे कारोबारियों की जरूरतों को पूरा करेगा रिलायंस रिटेल

केकेआर के सह-संस्थापक और सह-सीईओ हेनरी क्राविस ने कहा कि अधिक से अधिक भारतीयों के ऑनलाइन खरीददारी करने के साथ ही रिलायंस रिटेल का नया वाणिज्यिक मंच ग्राहकों और छोटे कारोबारियों की जरूरतों को पूरा करेगा. इस सौदे के लिए अभी नियामक मंजूरियां ली जानी बाकी हैं.

सौदे के लिए मॉर्गन स्टैनली रिलायंस रिटेल की वित्तीय सलाहकार थी और सिरिल अमरचंद मंगलदास और डेविस पोल्क एंड वार्डवेल लिगल एडवाइजर थे. दूसरी ओर केकेआर के वित्तीय सलाहकार डेलॉइट टूचे टोहमात्सु इंडिया और कानूनी सलाहकार शार्दुल अमरचंद मंगलदास एंड कंपनी और सिम्पसन थैचर एंड बार्टलेट एलएलपी थे.

इसे भी पढ़ेंः ड्रैगन का रुख हुआ नरम, दोनों ही देश सैनिकों की संख्या नहीं बढ़ाने पर हुए राजी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button