
Ranchi: केके राव ने सोमवार को झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलसचिव के रूप में पदभार ग्रहण किया. प्रो मनोज कुमार (कार्यवाहक) ने सीयूजे के कुलसचिव कक्ष में केके राव को कार्यभार सौंपा. केके राव के पास बहुत विशाल और प्रभावशाली प्रशासनिक अनुभव है. सीयूजे में शामिल होने से पहले वो ओडिशा केंद्रीय विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी थे.
कार्यभार संभालने के बाद केके राव ने कहा कि विश्वविद्यालय को देश की अग्रणी शिक्षण संस्थानों की कतार में लाना उनका मुख्य उद्देश्य है उसके लिए वो अपनी प्रशासनिक अनुभव का भरपूर इस्तेमाल करेंगे ताकि टीम वर्क के साथ एक बेहतर माहौल बन सके. वहीं, विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो के बी दास ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी. इस अवसर पर कुलसचिव सभागार में प्रो. मनोज कुमार, सीओई बी बी मिश्रा, वित्त अधिकारी( इंचार्ज) प्रो विमल किशोर, डीन आर एंड डी प्रो ए के पाठी, उपकुलसचिव श्री अब्दुल हलीम व उज्जवल कुमार, जनसंपर्क अधिकारी नरेंद्र कुमार, सहायक कुलसचिव डा शिवेंद्र प्रसाद व नफीस अहमद खान एवं विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया.
इसे भी पढ़ें: सरकारी अस्पतालों से जेलो में की गई है चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति, राज्य सरकार ने हाई कोर्ट को बताया




