
Ranchi: राज्य सरकार ने लोहरदगा जिले के किस्को प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी अनिल कुमार मिंज को निलंबित कर दिया है. उन्हें निगरानी ब्यूरो ने 18 अक्टूबर 2022 को गिरफ्तार किया था जिसके बाद निगरानी न्यायालय ने उन्हें जेल भेजने क आदेश दिया था. हालांकि नौ दिसंबर को वे जेल से बाहर आकर कार्मिक विभाग में योगदान दिए. विभाग ने उनका योगदान स्वीकार करते हुए उन्हें निलंबित करने का आदेश दिया है. निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय रांची रखा गया है. उनके उपर अलग से विभागीय कार्यवाही भी चलायी जायेगी. इस संबंध में कामिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर दिया है.




