JharkhandKoderma

कोडरमा : ऑक्सीजन प्लांट का कार्य अंतिम चरण पर, मशीनें पहुंची कोडरमा

Koderma: कोडरमा ज़िले में संक्रमण की तीसरी लहर में मरीजों को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन उपलब्ध कराने की स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की पहल रंग लाती दिख रही है. इसी के मद्देनजर कोडरमा सदर अस्पताल में निर्माणाधीन ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट की मशीने मंगलवार को आ गयी है. एक सप्ताह में 500 एपीएम (लीटर प्रति मिनट) क्षमता का मेडिकल ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट काम करना शुरू कर देगा.

ऐसे में कोरोना के मरीजों को ऑक्सीजन के लिए भटकना नहीं पड़ेगा और कोरोना की संभावित तीसरी लड़ाई आसानी से लड़ी जा सकती है.

इसे भी पढ़ें: JHARKHAND: निजी क्षेत्र में 75 प्रतिशत आरक्षण का विधेयक इसी सत्र मेंं!

कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुये कोडरमा सदर अस्पताल परिसर में ऑक्सीजन प्लांट का कर कार्य प्रगति पर है. ज्ञात हो कि ऑक्सीजन प्लांट अगस्त माह के आखिर तक पूरा होना था, पर नहीं हो सका.

बहरहाल सदर अस्पताल परिसर में प्लांट लगाने से ऑक्सीजन सिलिंडर रिफिलिंग के साथ-साथ पाइपलाइन के माध्यम से कांसन्ट्रेट द्वारा भी मरीजों को ऑक्सीजन आपूर्ति की जा सकेगी. पाइपलाइन सदर अस्पताल के कोविड वार्ड, पुरुष और महिला वार्ड, लेबर रूम, मेटरनिटी वार्ड में ऑक्सीजन प्वाइंट लगाया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें: अब पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता ने भी कहा- विधानसभा में नमाज कक्ष की अधिसूचना गलत है

50 बेड तक ऑक्सीजन की होगी सप्लाई

सदर अस्पताल परिसर में लाखों रुपए की लागत से ऑक्सीजन प्लांट लगने के उपरांत सदर अस्पताल परिसर स्थित 50 बेड में पाइपलाइन के माध्यम से ऑक्सीजन सप्लाई दिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: विधानसभा में 4684.93 करोड़ का अनुपूरक बजट पारित, बिनोद सिंह ने कटौती प्रस्ताव वापस लिया

Related Articles

Back to top button