
Khunti: तोरपा के पसिद्ध पेरवाघाघ जलप्रपात में जमशेदपुर की गरिमा टोपनो नामक 23 वर्षीय युवती बह गयी. वह रविवार को अपने दोस्तों के साथ पेरवाघाघ घूमने आयी थी. अब तक उसे बरामद नहीं किया जा सका है. उसकी तलाश के लिए प्रशासन ने गोताखोरों को लगाया है.
गरिमा वुमेन एंड जेंडर रिसोर्स सेंटर और झारखंड जनाधिकार महासभा नामक गैर सरकारी संगठन में काम करती थी. जानकारी के मुताबिक गरिमा जमशेदपुर की रहने वाली थी. कुछ दिनों से रांची में रह रही थी. रविवार की छुट्टी पर वह अपने पांच दोस्तों के साथ कार से पेरवाघाघ जलप्रपात घूमने गयी थी.
गरिमा के दोस्तों ने बताया कि जलप्रपात में घूमने के दौरान गरिमा ज्यादा किनारे चली गई थी और पानी के तेज बहाव में बह गई. कहा जा रहा है कि गरिमा की टीम में तीन लड़के और तीन लड़कियां थे. फिलहाल गरिमा की तलाश जारी है.
इसे भी पढ़ें :Jharkhand : राज्य कुश्ती संघ की 22वीं AGM की बैठक, बबलू को मिला सर्वश्रेष्ठ कोच का सम्मान




