
Ranchi: खेलगांव थाना क्षेत्र स्थित लालगंज में सोमवार की सुबह दो लोगों को गोली मारकर फरार हुए रिटायर्ड फौजी को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार रिटायर्ड फौजी के पास से उसका लाइसेंसी राइफल और पिस्टल को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है.
मालूम हो कि सोमवार की सुबह रिटायर्ड फौजी ने जमीन विवाद में झगड़ा होने के बाद थानेदार को फोन कर जानकारी दी थी और चंद मिनट बाद ही अपने लाइसेंसी पिस्टल से दो लोगों पर गोलियां बरसा दी थी.
इसे भी पढ़ें : झारखंड में सीधी नियुक्ति के लिए 19 खिलाड़ी शॉर्टलिस्टेड
एक युवक को छह गोलियां मारी गयी थीं, जबकि दूसरे व्यक्ति को दो गोलियां लगी थीं. सूरज कुमार महतो नामक जिस युवक को छह गोलियां लगी थीं, उसकी मौत हो गयी थी, जबकि दूसरा युवक अमरेंद्र मिश्र गंभीर रूप से घायल हो गया था.
गोली मारने के बाद आरोपी रिटायर्ड फौजी वहां पुलिस के पहुंचने से चंद सेकेंड पहले ही अपनी बाइक से हथियार लेकर फरार हो गया था. आरोपी रिटायर्ड फौजी का नाम मैनेजर तिवारी है और वह लालगंज के रहनेवाला है.
पुलिस ने फरार रिटायर्ड फौजी की पत्नी सुमन तिवारी और छोटे बेटे अभिषेक तिवारी को सोमवार को ही गिरफ्तार कर लिया था. मामले में घायल अमरेंद्र तिवारी की पत्नी प्रतिभा मिश्रा के बयान पर रिटायर्ड फौजी मैनेजर तिवार, पत्नी सुमन तिवारी, पुत्र अभिषेक तिवारी और मैनेजर तिवारी के बड़े भाई मुख्तार तिवारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी.
इसे भी पढ़ें : मुंबई में नाइट क्लब में पुलिस का छापा, सुरेश रैना, सुजैन खान, गुरु रंधावा पर केस




