JharkhandLead NewsRanchi

मुख्यमंत्री बताएं कि खतियान आधारित नियोजन नीति का क्या हुआ: कुणाल षाडंगी

Ranchi: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाडंगी ने आज मुख्यमंत्री द्वारा बांटे गए कुछ नियुक्ति पत्र पर बड़ा सवाल खड़ा किए. कहा कि झामुमो का स्थानीय नियोजन नीति,1932के खतियान आधारित नियोजन नीति का क्या हुआ?  राज्य सरकार जनता को बताए कि आखिर साढ़े चार वर्षों तक खतियान आधारित नियोजन नीति का छलावा बेरोजगारों को क्यों दिखाया गया.राज्य सरकार बताए कि आखिर ये नियुक्तियां किस नियोजन नीति के आधार पर की गयी है.

षाडंगी ने कहा कि आज जो नियुक्ति पत्र बांटे गए उस परीक्षा का संचालन भी उसी एजेंसी ने किया है जिसने विगत दिनों भ्रष्टाचार उजागर होने के कारण जेएससीसी की परीक्षाएं रद्द की गई है,और बेरोजगारों के द्वारा जिसके खिलाफ सीबीआई जांच और मुकदमा दर्ज करने की मांग की जा रही है. सवाल पूछते कहा कि आखिर एक दागी एजेंसी का एक परीक्षा परिणाम सही और दूसरा गलत कैसे हो सकता. इस एजेंसी की तो सभी परीक्षाएं भ्रष्टाचार में लिप्त होंगी. आज का नियुक्ति पत्र एक प्रकार से भ्रष्टाचार का पुलिंदा है इसलिए उसकी भी जांच होनी चाहिए.

Related Articles

Back to top button