
Ranchi: बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच मजदूरों की वापसी भी तेज हो गयी है. ऐसे में कई स्पेशल रूटों में रेलवे बोर्ड की ओर से स्पेशल रेल चलायी जा रही है. इसी क्रम में रेलवे बोर्ड की ओर से पनवेल-हटिया वन वे स्पेशल ट्रेन के परिचालन की स्वीकृति दी गयी. ये ट्रेन 15 अप्रैल से चलेगी.
बोर्ड की अनुमति मिलने के बाद, रांची रेल मंडल की ओर से सूचना जारी की गयी है, जिसमें बताया गया है कि यात्रियों की भीड़ कम करने करे लिए पनवेल हटिया के बीच सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलायी जायेगी. ट्रेन संख्या 01193 पनवेल-हटिया वन वे सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन को पनवेल से 15 अप्रैल को हटिया के लिये रवाना होगी.
इसे भी पढ़ें:कोढ़ में सफेद हाथी साबित हो रहे बनकर तैयार 620 स्वास्थ्य केंद्र, भटक रहे लोग
यह पनवेल से रात 11:55 में रवाना होगी. जिसका नासिक रोड आगमन सुबह 3:30 में होगा. नागपुर दोपहर 1:35 में, दुर्ग आगमन 5:35 बजे, बिलासपुर आगमन रात 8:05 बजे, राउरकेला आगमन रात 12 बजे और हटिया आगमन 17 अप्रैल को रात के 3:50 बजे होगा.
बता दें कि मजदूरों की वापसी को ध्यान में रखते हुए पहले ही कुछ ट्रेनों के परिचालन को स्वीकृति दी गयी है. जिसमें लोकमान्य तिलक और सूरत से हटिया के बीच स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें:रांची में 18-20 दिन बाद भी नहीं मिल रही कोविड टेस्ट रिपोर्ट, समय पर इलाज शुरू न होने से हो रहीं मौतें




