
Shrinagar: जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मंगलवार को मुठभेड़ हुई है. जिसमें एक आतंकवादी के मारे जाने की खबर है, वहीं सेना का एक जवान घायल हो गया.
मुठभेड़ की जानकारी देते हुए अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने जिले के कुलन इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया. इस दौरान वहां छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाई, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की.
इसे भी पढ़ेंः#JharkhandElection: कांग्रेस ने जारी की 19 प्रत्याशियों की दूसरी सूची, हटिया से अजय नाथ शाहदेव को टिकट
अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया. सेना का एक जवान घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है.
उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकवादी की शिनाख्त की जा रही है और उसके संगठन के बारे में पता लगाया जा रहा है. फिलहाल एनकाउंटर जारी है.
सोमवार को दो आतंकी ढेर
गौरतलब है कि इससे पहले आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों को सोमवार को बांदीपोरा में सुरक्षाबलों ने एक मुठभेड़ में मार गिराया था. मारे गये आतंकियों के पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया. दो आतंकियों का संबंध लश्कर-ए-तैयबा से था. दोनों में से एक आतंकवादी की पहचान अबू तलहा के रूप में हुई है जो पाकिस्तानी था.
इसे भी पढ़ेंः#JharkhandElection : आजसू ने 12 प्रत्याशियों की घोषणा की, गठबंधन पर संशय बरकरार




