
Gumla: घाघरा थाना क्षेत्र स्थित घाघरा-लोहरदगा रोड में खपरा टोली के सामने गुरुवार को गोल्डन वैली पब्लिक स्कूल के वैन में अचानक आग लग गयी.
आग लगने पर ड्राइवर ने आनन फानन में तुरंत वैन को रोका और सारे बच्चों को बाहर निकाला. देखते ही देखती पूरे वैन में आग फैल गयी और गाड़ी जलकर खाक हो गयी.
बताया जा रहा है कि ड्राइवर ने स्कूल प्रबंधन को पहले भी वैन के इंजन के गर्म होने की शिकायत की थी पर स्कूल प्रबंधन ने उसकी बात पर कोई ध्यान नहीं दिया.
इसे भी पढ़ें- उत्तराखंड में बागी 100 नेताओं को #BJP ने दिखाया बाहर का रास्ता, अनुशासनहीनता के नाम पर कार्रवाई
अचानक स्कूल वैन से निकलने लगा धुआं
गुरुवार की सुबह वैली पब्लिक स्कूल की वैन बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी. इसी दौरान गाड़ी में तेज धुआं उठने लगा. धुआं देख वैन ड्राइवर ने तुरंत गाड़ी रोकी और सारे बच्चों को बाहर निकाला. इस घटना में दर्जन भर बच्चे जलने से बच गये.
इसे भी पढ़ें- तेजस के बाद अब 150 ट्रेन और 50 स्टेशन को निजी हाथों में देने की तैयारी में रेल मंत्रालय
स्कूल प्रबंधन को दी गयी थी इंजन गर्म होने की जानकारी
स्कूल वैन के ड्राइवर ने स्कूल प्रबंधन को वैन के इंजन के गर्म होने की जानकारी पहले ही दिया था. लेकिन इस पर स्कूल प्रबंधन ने कोई ध्यान नहीं दिया.
जिसका नतीजा यह हुआ कि स्कूल वैन इंजन इतना गर्म हो गया कि उससे धुआं निकलने लगा और फिर वैन में आग लग गयी. जिस वक्त वैन में आग लगी उस समय दर्जनभर बच्चे वैन में बैठे हुए थे. सभी स्कूल जा रहे थे.
स्कूल प्रबंधन की लापरवाही से कई बच्चों की जान जा सकती थी. सवाल यह उठता है कि अगर जानकारी पहले ही दी गयी थी तो फिर उसपर ध्यान क्यों नहीं दिया गया. क्या इसी तरह की कोई घटना का इंतजार किया जा रहा था.




