
Patamda : कमलपुर थाना क्षेत्र के कांकीडीह पेट्रोल पंप के पास बोराहभूम-बांदोवान मुख्य सड़क पर मंगलवार की सुबह एक ट्रैक्टर ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. घटना में बाइक सवार पति-पत्नी घायल हो गये. घटना में शंभू महतो की पैर टूट गयी है. दोनों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
रिश्तेदार के यहां लौटते समय हुई घटना
कमलपुर थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि बाइक सवार दंपति पटमदा के पाथरडीह गांव स्थित रिश्तेदार के घर से आज सुबह बंगाल के बेलपहाड़ी स्थित अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान कटिन बाजार पार करने के बाद कांकीडीह पेट्रोल पंप के पंप के पास लकड़ी से लदा एक ट्रैक्टर अचानक मुख्य सड़क पर निकलकर बाइक को टक्कर मार दी.

घटना के बाद चालक हो गया फरार
घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया. सूचना पाकर पहुंचे स्थानीय लोगों ने उसकी मदद करने का प्रयास किया लेकिन एम्बुलेंस की मदद के बिना संभव नहीं हो पा रहा था. इसलिए कुछ देर तक घायल दंपति मुख्य सड़क पर ही बैठे रहे. पुलिस ने एम्बुलेंस बुलाकर घायल दंपति को एमजीएम अस्पताल भेज दिया है.
इसे भी पढ़ें- टाटानगर पार्किंग स्टैंड : 4.61 करोड़ का टेंडर लेने से कतरा रहे हैं दबंग ठेकेदार




