
NewDelhi : कमला हैरिस पहली अश्वेत महिला होंगी, जो अमेरिका की उपराष्ट्रपति चुनी गयी हैं. हैरिस ने शनिवार को संयुक्त राज्य अमेरिका के उपराष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित पहली अश्वेत महिला के रूप में इतिहास रचा है. राजनीतिक जानकारों के अनुसार इस सियासी घटना के बाद अमरीका की राजनीति पिछले 20 सालों में उच्चतम स्तर पर पहुंच गयी है.
इसे भी पढ़ें : प्रधानमंत्री मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बाइडेन, कमला हैरिस को जीत की बधाई दी
कमला हैरिस की मां का संबंध तमिलनाडु से
मूल रूप से भारतीय कमला हैरिस की जीत के बाद तमिलनाडु के गांव थुलासेंद्रपुरम् में दिवाली मन रही है. बता दें कि मूल रूप से भारतीय कमला हैरिस की जीत का इंतजार अमेरिकी लोगों के साथ तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से 320 किलोमीटर दूर थुलासेंद्रपुरम् गांव के लोगों को भी था. यह वो गांव है, जिससे कमला हैरिस की मां के ताल्लुक रहे हैं. कमला की जीत के बाद इस गांव में एक सप्ताह पहले ही दिवाली मनने लगी है.
इसे भी पढ़ें :Trump के व्हाइट हाउस पर बाइडेन का Triumph
कमला हैरिस खुद को आधा भारतीय मानती हैं
गांव वालों ने कमला हैरिस की जीत की खबर मिलते ही पटाखे जलाना शुरू कर दिया है. ग्रामीणों का कहना है कि हमें इस बात पर गर्व है कि हैरिस हमारे गांव की बेटी है. जान लें कि अमेरिकी चुनावों में डेमोक्रेटिक पार्टी ने कमला हैरिस को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया था. कमला हैरिस खुद को आधा भारतीय कहती हैं. यही नहीं उनके पहनने पर भारतीय परिधान, खाने में साउथ इंडियन जैसे मसाला डोसा और इडली पहुंत पसंद हैं. इसके साथ ही उनका भारत से गहरा लगाव है. भारत में उनके कई करीबी रिश्तेदार रहते हैं, जिनसे मिलने को वह लगातार भारत आती रही हैं.
इसे भी पढ़ें : RBI के आंकड़ों ने दिये अर्थव्यवस्था के पटरी पर लौटने के संकेत…




