Khas-KhabarNational

कमलनाथ ने #RSS को चेताया- आदिवासियों को हिंदू बताने के लिए अभियान चलाया तो होगी कानूनी कार्रवाई

Bhopal: मध्य प्रदेश सरकार के मुखिया कमलनाथ ने राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है. दरअसल आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के 2021 की जनगणना में आदिवासियों की धार्मिक पहचान को हिंदू बताने के लिए अभियान चलाने की बात कही थी.

इस ऐलान के बाद कमलनाथ सरकार भी एक्शन में आ गई है. मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शनिवार को कहा कि मध्य प्रदेश सरकार आरएसएस को आदिवासियों के बीच अभियान चलाने की अनुमति नहीं देगी.

इसे भी पढ़ेंःलातेहारः टोरी कोल साइडिंग पर आपराधिक गिरोह का हमला, गाड़ियों में लगायी आग

अभियान चलाया तो होगी वैधानिक कार्रवाई- सीएम

इस विषय पर सीएम कमलनाथ ने साफ कहा है कि इस तरह का अभियान चिंता का विषय है और संघ का आदिवासी को हिंदू धर्म बताने के लिए प्रेरित करना ठीक नहीं है. आदिवासियों को उनकी इच्छा के विरुद्ध अपनी धार्मिक संबद्धता दर्शाने के लिए कोई मजबूर नही कर सकता है.

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर “निर्दोष आदिवासियों को उनकी इच्छा के विरुद्ध धार्मिक प्रतिबद्धता व्यक्त करने के लिए राजी करने के लिए इस तरह का अभियान चलाया गया तो संगठन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.”

इसे भी पढ़ेंःखुशी है कि भारत का बंटवारा हुआ, नहीं तो मुस्लिम लीग देश को चलने नहीं देती: नटवर सिंह

क्या कहा था संघ प्रमुख ने

बता दें कि बीते दिनों संघ प्रमुख मोहन भागवत ने भोपाल में विचारकों के साथ चर्चा की और इस दौरान साफ कहा कि 2021 की जनगणना में आदिवासियों की धार्मिक पहचान को हिंदू के तौर पर दर्ज कराने के लिए अभियान चलाया जाये. उन्होंने कहा कि आदिवासियों को प्रेरित किया जाये को वो धर्म के कॉलम में हिंदू शब्द का इस्तेमाल करें.

बीजेपी ने किया संघ का बचाव

इस मामले में कमलनाथ सरकार ने जहां दो टूक लहजे में कानूनी कार्रवाई की बाच कही है. वहीं अब इस मामले बीजेपी संघ के बचाव में उतर आई है. बीजेपी के मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने कहा कि यदि संघ आदिवासियों को हिंदू धर्म के साथ जोड़ने के लिए जनजागरुकता अभियान चलाता है तो उसमें कोई बुराई नहीं है.

इसे भी पढ़ेंः#Odisha: बिजली तार की चपेट में आयी बस, सगाई समारोह में जा रहे नौ लोगों की मौत, 22 घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button