Khas-KhabarLatehar

लातेहारः टोरी कोल साइडिंग पर आपराधिक गिरोह का हमला, गाड़ियों में लगायी आग

Latehar: जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के टोरी रेलवे कोल साइडिंग पर रविवार की देर रात आपराधिक संगठन ने हमला करके आरके कंस्ट्रक्शन के दो वाहनों को फूंक दिया. वही एक गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया.

बताया जा रहा है कि सुजीत सिन्हा गिरोह के द्वारा इस घटना का अंजाम दिया गया है. घटना की सूचना मिलने पर सोमवार की सुबह पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है.

इसे भी पढ़ेंः#Odisha: बिजली तार की चपेट में आयी बस, सगाई समारोह में जा रहे नौ लोगों की मौत, 22 घायल

तीन की संख्या में आए थे अपराधी

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार की देर रात तीन की संख्या में आए हथियारबंद अपराधियों ने टोरी रेलवे साइडिंग के डंपिंग यार्ड में खड़े आरके कंस्ट्रक्शन नाम के कंपनी के दो वाहन में आग लगा दी.  और एक वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया.घटना का अंजाम देने के बाद अपराधियों ने फायरिंग करते हुए एक पर्चा भी छोड़ा है इसके बाद मौके से सभी अपराधी फरार हो गए.

 

सुजीत सिन्हा गिरोह पुलिस के लिए बना चुनौती

जमशेदपुर जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का गैंग झारखंड पुलिस को बड़ी चुनौती दे रहा है. पुलिस ने गैंग के विशाल सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा, इसके बाद विशाल के नाम से ही गैंग के द्वारा पिछले सप्ताह एक वीडियो जारी किया गया था.

दो वाहनों में अपराधियों ने लगायी आग

नये वीडियो में नकाबपोश शख्स भी खुद को विशाल सिंह बता रहा था. कारबाईन, विदेशी हथियार व गोलियों को रख कर वीडियो बना रहे शख्स ने रांची, रामगढ़, पलामू, लातेहार, हजारीबाग, चतरा के कोयला व्यवसायियों व ट्रांसपोर्टरों को धमकी दी थी कि वह पुलिस के हाथों में खेलना बंद कर दें.

अंतिम अल्टीमेटम का हवाला देते हुए कथित विशाल सिंह ने कहा है कि व्यवसायी सुजीत सिन्हा से मैनेज कर लें. दस दिनों के भीतर रंगदारी नहीं देने पर व्यवसायियों व उनके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी गई थी.

इसे भी पढ़ेंः#U19WorldCup : #Bangladesh ने भारत को हराकर पहली बार जीता खिताब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button