JharkhandRanchi

हजारीबाग के अति दुर्घटना प्रभावित क्षेत्र दनुआ घाटी में डीसी शशि प्रकाश सिंह ने सुरक्षात्मक उपायों को बढ़ाने पर दिया विशेष बल

Ranchi: हजारीबाग डीसी शशि प्रकाश सिंह ने शनिवार को अपने क्षेत्र भ्रमण के दौरान जिले के अति दुर्घटना प्रभावित क्षेत्र चौपारण प्रखंड अंतर्गत दनुआ घाटी का स्थल भ्रमण कर निरीक्षण किया. इस दौरान संबंधित अधिकारियों द्वारा घाटी क्षेत्र में चिन्हित ब्लैक स्पॉट का गहनता से मुआयना किया गया. साथ ही दुर्घटनाओं को रोकने हेतु प्रभावी उपायों पर चर्चा की गई. निरीक्षण के क्रम में सड़क किनारे लगे गार्ड वॉल की मजबूती और गुणवत्ता की भी जांच की गई. यह पाया गया कि कुछ स्थानों पर गार्ड वॉल की स्थिति और मजबूत किए जाने की आवश्यकता है. इस अवसर पर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से समन्वय स्थापित करते हुए सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से सभी आवश्यक उपाय सुनिश्चित किए जाएं. दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में चेतावनी साइनबोर्ड, रिफ्लेक्टर, स्पीड कंट्रोल संकेतक एवं रम्बल स्ट्रिप्स की व्यवस्था प्राथमिकता के आधार पर की जाए, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके. डीसी ने मौके पर कहा कि जितना संभव हो, प्रयास किया जाए कि एक्सीडेंट नगण्य हो. जिला प्रशासन आमजन की सुरक्षा हेतु सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देगा.

Related Articles

Back to top button