
Dhanbad : सोमवार को आजसू पार्टी की अनुषांगिक इकाई अखिल झारखंड पिछड़ा वर्ग महासभा के बैनर तले झारखंड के सभी 260 प्रखंड मुख्यालय में सामाजिक न्याय सभा सह सामूहिक उपवास रखा गया. उपवास कार्यक्रम के तहत राज्यपाल के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया.
जिसमें आजसू पार्टी जातीय जनगणना, राष्ट्रीय मानक और झारखंड पिछड़ा वर्ग आयोग की अनुसंशा के आधार पर पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण, आजीवन वैद्य जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने एवं आबादी के अनुसार हिस्सेदारी सुनिश्चित करने की मांग की है.
इसे भी पढ़ें:राज्यपाल से मिले आंदोलनरत छात्र, मिला सकारात्मक कदम उठाने का आश्वासन
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आजसू के केंद्रीय सदस्य कलियासोल प्रखंड प्रभारी रतीलाल महतो एवं ओबीसी मोर्चा के प्रखंड प्रभारी निरंजन मंडल एवं सांसद प्रतिनिधि कृष्णा प्रसाद महतो, प्रखंड अध्यक्ष पप्पू मंडल, कार्यकारी अध्यक्ष राजीव मंडल, प्रवक्ता प्रखंड सचिव सुरेश सोरेन, मनोज मंडल, रेखा मंडल, ओबीसी प्रखंड अध्यक्ष शाहिद अंसारी थे.
इसे भी पढ़ें:स्कूली बच्चों में विटामिन ए की कमी, 158 बच्चों को चश्मे की जरूरत




