
Ranchi : झारखंड में तृतीय और चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों की नियुक्ति करने वाली सबसे बड़ी संस्था जेएसएससी है. साल 2008 में स्थापना काम से लेकर अब तक इस आयोग ने विभिन्न विभागों के लिए कुल 35 परीक्षाएं ली हैं. इस 35 परीक्षा में से 27 परीक्षाओं के माध्यम से 28826 कर्मचारियों की नियुक्ति की गयी. जबकि आठ परीक्षाएं ऐसी हैं, जिसके तहत होने वाली 11664 नियुक्तियों पर पेंच फंसा हुआ है. गौरतलब है कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग का गठन वर्ष 2008 में किया गया था. इसके बाद वर्ष 2011 में आयोग के अधिनियम में संशोधन किया गया.इसके साथ ही राज्य सरकार द्वारा पीसीसीएफ चितरंजन सहाय को आयोग का पहला अध्यक्ष बनाया गया था. इसके बाद साल 2012 में पहली परीक्षा के लिए एप्लीकेशन मंगाया गया था. यह परीक्षा सचिवालय लिपिकीय सेवा समिति प्रतियोगिता परीक्षा थी. जिससे 49 पदों पर नियुक्ति की गयी.
इसे भी पढ़ें– करम टोली में एक व्यक्ति की पत्थर से कूच कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
जेएसएससी की परीक्षाएं, जिनकी प्रक्रिया है लंबित
इंटर स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा : 886 पद
पंचायत सचिव व लिपिक परीक्षा : 3032 पद
उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा : 518 पद
विशेष शाखा सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा : 1012 पद
एएनएम प्रतियोगिता परीक्षा : 1985 पद
संयुक्त स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा : 1260 पद
डिप्लोमा स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा : 671 पद
तकनीकी सामान्य ग्रेजुएट पात्रता परीक्षा : 2300 पद
इसे भी पढ़ें- जानिये मुकेश अंबानी व रिलायंस ने क्या गड़बड़ी की जिसकी वजह से ठोका गया 40 करोड़ का जुर्माना
प्रतियोगिता परीक्षाएं, जिनकी प्रक्रिया हुई पूरी
सचिवालय लिपिकीय सेवा सीमित सेवा प्रतियोगिता परीक्षा : 49 पद
संयुक्त सचिवालय सेवाएं प्रतियोगिता परीक्षा : 601 पद
महिला पर्यवेक्षिका प्रतियोगिता परीक्षा : 326 पद
गव्य तकनीकी पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा : 07 पद
सहायक अधीक्षक व समकक्ष प्रतियोगिता परीक्षा : 05 पद
उत्पाद प्रतियोगिता परीक्षा : 102 पद
सहायक प्रतियोगिता परीक्षा : 114 पद
कनीय अभियंता संयुक्त सैनिक प्रतियोगिता परीक्षा : 704 पद
कीटपालक व समकक्ष प्रतियोगिता परीक्षा : 12 पद
सचिवालय आशुलिपिक की सेवा प्रतियोगिता परीक्षा : 01 पद
अंचल निरीक्षक सह कानूनगो सीमित प्रतियोगिता परीक्षा : 67 पद
सहायक कारापाल प्रतियोगिता परीक्षा : 05 पद
विशिष्ट इंडिया रिजर्व आदिम जनजाति परीक्षा : 956 पद
झारखंड कक्षपाल प्रतियोगिता परीक्षा : 389 पद
झारखंड वनरक्षी प्रतियोगिता परीक्षा : 2193 पद
डिप्लोमा स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा : 22 पद
झारखंड आरक्षी प्रतियोगिता परीक्षा : 4882 पद
स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा : 373 पद
संयुक्त स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक पात्रता परीक्षा : 9215 पद
स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा : 1442 पद
झारखंड पुलिस अवर निरीक्षक सीमित प्रतियोगिता परीक्षा : 396 पद
झारखंड पुलिस रेडियो अवर निरीक्षक प्रतियोगिता परीक्षा : 100 पद
झारखंड संयुक्त पुलिस अवर निरीक्षक प्रतियोगिता परीक्षा : 2645 पद
झारखंड पुलिस रेडियो ऑपरेटर प्रतियोगिता परीक्षा : 646 पद
इंटरमीडिएट स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा : 762 पद
समाहरणालय सहित सीमित प्रतियोगिता परीक्षा : 02 पद
इंडिया रिजर्व बटालियन सामान्य आरक्षी प्रतियोगिता परीक्षा : 2810
इसे भी पढ़ें- केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा कल टकरा में विभिन्न योजनाओं की रखेंगे आधारशिला




