
Jamshedpur : खरसावां में पहली जनवरी 1948 को हुए गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि देने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा शनिवार को खरसावां पहुंचे. शहीद वेदी पर उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि दी. मौके पर अर्जुन मुंडा ने कहा कि खरसावां गोलीकांड में मारे गए शहीदों के प्रति आज का दिन संकल्प लेने का दिन है. जनजातीय मंत्रालय आजादी की लड़ाई में शहीद हुए जनजातीय समुदाय का डाटा तैयार कर रहा है. ताकि देश और दुनिया को आजादी की लड़ाई से लेकर जल- जंगल और जमीन की रक्षा में जनजातीय समुदाय के लोगों की कुर्बानी याद दिलाई जा सके.
एक जनवरी 1948 को खरसावां हाट बाजार को अन्यत्र शिफ्ट करने को लेकर एक सभा के माध्यम से विरोध- प्रदर्शन किया जा रहा था. इसका नेतृत्व मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा कर रहे थे. तभी घटना घटी थी. खरसावां गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग पहुंचे हुए थे सुबह से ही शहीद की बेटी पर लोगों का आना जाना लगा हुआ था इस दौरान लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी.
इसे भी पढ़ें- आदित्यपुर में श्मशान जमीन बताकर सरकारी काम रुकवाया, अब हो रहा है जमीन का अतिक्रमण




