GiridihJharkhand

Giridih: छड़ फैक्ट्री शिवम स्टील में मधुबनी के कामगार की मौत

Giridih: औद्योगिक क्षेत्र उदनाबाद स्थित गिरिडीह के शिवम आयरन स्टील ग्रुप ऑफ कंपनी के छड़ फैक्ट्री सिस्कॉन में शुक्रवार दोपहर 48 वर्षीय कामगार अरविंद चौधरी की मौत हो गयी.

मृतक बिहार के मधुबनी जिले का रहना वाला था. वह यहां अजीडीह में एक किराये के मकान में रहा करता था. घटना दोपहर करीब 12 बजे की बतायी जा रही है.

मृतक के साथ काम करने वाले फैक्ट्री के अन्य कामगारों की मानें तो जब मृतक सुबह 11 बजे नित्यदिन की तरह ड्यूटी के लिए फैक्ट्री के भीतर घुसा और फैक्ट्री के ब्लास्ट फर्निश में काम कर ही कर रहा था, इसी दौरान अरविंद उसकी छाती में तेज दर्द उठा.

साथी कामगारों ने उसे तुंरत पानी पिलाते हुए मामले की जानकारी फैक्ट्री मालिक अरुण अग्रवाल को दी. जानकारी मिलने के बाद फैक्ट्री मालिक भी ब्लास्ट फर्निश पहुंचे  और अरविंद को इलाज के लिए भिजवाने की व्यवस्था की.

इसे भी पढ़ें – MNREGA: कोरोना काल में ही 99,609 नये जॉब कार्ड बने, 1,47,158 लोग कर सकते हैं काम

मुआवजा दिया जायेगा 

फैक्ट्री के एबुलेंस से मृतक को भेजा जा रहा था, तभी फैक्ट्री से बाहर निकलते ही उसकी मौत हो गयी.

जानकारी मिलते ही उदनाबाद के मुखिया दिलीप उपाध्याय भी फैक्ट्री पहुंचे और फैक्ट्री मालिक से बोलकर मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवाया.

इधर फैक्ट्री मालिक अरुण अग्रवाल ने कहा कि मृतक की मौत फैक्ट्री के भीतर हुई है. लिहाजा, नियमों के अनुसार मृतक के परिजनों को मुआवजा दिया जायेगा.

इसे भी पढ़ें – संशोधित बिजली विधेयक के लिये JBVNL ने तैयार किया ड्राफ्ट, सब्सिडी जारी रखने का सुझाव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button