Jharkhandlok sabha election 2019Ranchi

जेएमएम उम्मीदवार जगरनाथ महतो को पता होना चाहिए कि नेता का सौदा हो चुका है : आजसू

Ranchi :  आजसू ने ट्वीट करते हुए कहा है कि उम्मीदवार को पता होना चाहिए कि नेता का सौदा हो गया है. लोकसभा में राहुल गांधी नेता होंगे, तो राज्य में हेमंत सोरेन को नेता चुन लिया गया है. हलांकि राजद और झाविमो ने इस सौदे पर अपनी पूर्णतः सहमति नहीं जतायी है. न्यूज विंग को दिये इंटरव्यू में गिरिडीह सीट से लोकसभा के उम्मीदवार जगरनाथ महतो ने कहा था कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री का चेहरा नहीं हैं. चेहरा होने से क्या होगा. जब तक नाम घोषित नहीं होगा, ये कैसे बोला जा सकता है. यूपीए को बहुमत आयेगा तो प्रधानमंत्री का नाम तय किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें : धनबाद डीसी की वजह से स्कूल पर नहीं हो पा रही RTE उल्लंघन की कार्रवाई

चंद्रप्रकाश को कहा था रामगढ़ चले जायें, गिरिडीह में उनकी कोई जगह नहीं

जगरनाथ महतो ने एनडीए से गिरिडीह के उम्मीदवार चंद्रप्रकाश चौधरी को सलाह दिया कि चंद्रप्रकाश चौधरी रामगढ़ लौट जायें, गिरिडीह में उनके लिए कोई जगह नहीं है. उन्होंने कहा कि एमपी से ज्यादा मंत्री के पास पावर होता है. 15 साल मंत्री रहने के बाद भी कोई काम नहीं किया, अब कहते हैं कि विकास करेंगे. मंत्री जी मोदी जी के नाम पर अपना बेड़ा पार करना चाहते हैं. उनके पास अपने किये कामों को बोलने के लिए कुछ है ही नहीं.

इसे भी पढ़ें :झरिया विधायक संजीव सिंह के छोटे भाई सिद्धार्थ गौतम धनबाद लोकसभा से निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव

जगरनाथ और चंद्रप्रकाश के बीच है मुकाबला

गिरिडीह संसदीय क्षेत्र में मुकाबला महागठबंधन के जगरनाथ महतो और एनडीए के चंद्रप्रकाश चौधरी के बीच है. दोनों फिलहाल विधायक हैं. चंद्रप्रकाश चौधरी के पास मंत्री पद भी है. गिरिडीह कुरमी बहुल क्षेत्र है और दोनों उम्मीदवार एक ही जाति के हैं. जगरनाथ महतो पिछले चुनाव में बेहद कम अंतर से हारे थे. इस बार वे अपनी जीत का दावा कर रहे हैं. वहीं आजसू के चंद्रप्रकाश चौधरी भी जीत के लिए काफी दमखम लगा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें : पिछली बार नरेंद्र मोदी के खिलाफ लड़ा था चुनाव, इसबार रांची लोकसभा से चुनावी मैदान में

Related Articles

Back to top button