JharkhandRanchiTODAY'S NW TOP NEWS

JJMP ने 21 जुलाई के झारखंड बंद के एलान को बताया झूठा, जारी किया वीडियो

Ranchi: जेजेएमपी उग्रवादी संगठन के नाम पर 19 जुलाई को एक वीडियो जारी किया गया था. जिसमें 21 जुलाई को झारखंड बंद का एलान किया गया था. लेकिन इस वीडियों को जेजेएमपी उग्रवादी संगठन के सब जोनल कमांडर लवलेश जी ने झूठा बताया है.

एक वीडियो जारी करते हुए लवलेश जी ने कहा है कि यह जेजेएमपी संगठन के नाम पर जो झारखंड बंद का एलान किया गया है यह सब झूठा है. हमारे जेजेएमपी संगठन के द्वारा कोई बंदी का ऐलान नहीं किया गया है.

साथ ही यह भी कहा गया कि हमारे जेजेएमपी संगठन में कोई भी शशिकांत नाम का व्यक्ति नहीं है जिसने पहले बंदी को लेकर वीडियो जारी किया था. हमारे तीन साथी विजय जी, हरदयाल जी और अरुण जी मारे गए हैं.

इसे भी पढ़ें- सरायकेलाः पांच जवानों की हत्या में शामिल चार नक्सलियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

वीडियो जारी कर किया गया था बंद का आह्वान

19 जुलाई को जेजेएमपी उग्रवादी संगठन के नाम पर वीडियो जारी कर बंद का आह्वान किया था. वीडियो में नक्सलियों के द्वारा यह कहा गया है कि मुठभेड़ में उनके तीन साथियों की पुलिस के द्वारा हत्या की गई है. इसके खिलाफ बंद किया जा रहा है.

इस वीडियो में जेजेएमपी के तीन नक्सली हथियार के साथ खड़े हैं, जो बंद का एलान कर रहे थे. उनका कहना था कि मुठभेड़ में उनके तीन साथियों की पुलिस के द्वारा हत्या की गई है.

इसके खिलाफ 21 जुलाई को झारखंड बंद रहेगा. नक्सलियों के द्वारा यह भी कहा गया है कि बंद के दौरान प्रेस, एम्बुलेंस के साथ-साथ कांवरियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा.

इसे भी पढ़ें-सोनभद्र हत्याकांड : प्रियंका गांधी से मिले पीड़ित परिवारों के दो सदस्य

लोहरदगा में मुठभेड़ में मारे गए थे तीन उग्रवादी

लातेहार के सीमावर्ती क्षेत्र लोहरदगा जिले के पेशरार थाना अंतर्गत सहेदापाट जंगल में 18 जुलाई को दिन के करीब तीन बजे पुलिस और उग्रवादी संगठन जेजेएमपी के हथियारबंद दस्ते के साथ मुठभेड़ हुई थी.

इसमें जेजेएमपी के पप्पू लोहरा दस्ते के तीन उग्रवादियों को पुलिस ने मार गिराया. जबकि, एक अन्य उग्रवादी भी पुलिस की गोली से जख्मी हुआ है. उसे पप्पू लोहरा दस्ते के सदस्य अपने साथ लेते गए थे. मारे गए उग्रवादियों के पास से दो एके-47 भी मिले थे.

 

Related Articles

Back to top button