BusinessNational

#Jio_Fiber ब्रॉडबैंड की लॉन्चिंग आज, मिलेगा फ्री टीवी, सेट टॉप बॉक्स और बहुत कुछ

New Delhi: रिलांयस जियो की होम ब्रॉडबैंड सर्विस Jio Fiber की लॉन्चिंग गुरुवार को होनी है. पिछले महीने रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) के दौरान मुकेश अंबानी ने जियोफाइबर की घोषणा की थी.

इस दौरान मुकेश अंबानी ने ये भी कहा था कि इसकी कमर्शियल लॉन्चिंग 5 सितंबर से शुरू की जाएगी. गौरतलब है कि जियो ने भारत में अपनी टेलीकॉम सेवा 5 सितंबर 2016 में शुरू की थी.

इसे भी पढ़ेंःचिदंबरम को SC से बड़ा झटका, जमानत याचिका खारिज, ED कर सकती है गिरफ्तार

और गुरुवार को इसकी तीसरी सालगिरह है और इसी मौके को खास बनाते हुए जियो द्वारा जियोफाइबर की कमर्शियल लॉन्चिंग की जाएगी.

फ्री टीवी, सेट टॉप बॉक्स के साथ कई ऑफर

Jio Fiber के कर्मशल लॉन्च में रिलायंस जियो फ्री टेलिविजन, फ्री सेट-टॉप बॉक्स और गीगाफाइबर के प्लान के पूरे डिटेल्स पेश करेगी.

जियो अपने जियोफाइबर के सभी ग्राहकों को टीवी सेट, सेट टॉप बॉक्स फ्री देगा. जियोफाइबर की घोषणा के दौरान ही रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने कई ऑफर साथ देने की घोषणा की थी.

जिसमें जियोफाइबर के ग्राहकों को जीवनभर के लिए लैंडलाइन से मुफ्त वॉयस कॉल, 700 रुपये से शुरू होने वाले प्लान पर 100 मेगाबिट (Mbps) से एक Gbps प्रति सेकेंड की ब्रॉडबैंड स्पीड और वार्षिक प्लान के लिए प्रतिबद्धता पर मुफ्त एचडी टीवी सेट देने की घोषणा की है.

सूत्र ने बताया कि सेट टॉप बॉक्स टीवी सेटों पर वीडियो कॉलिंग की सेवा भी उपलब्ध कराएगा. इस सेवा के लिए उपभोक्ता को सेट टॉप बॉक्स से कैमरा को जोड़ना होगा.

इसे भी पढ़ेंःदेश की #GDP पर क्रिसिल की रिपोर्ट चिंताजनक, 2019-20 के लिए ग्रोथ रेट घटाकर किया 6.3 %

सूत्र की मानें तो जियोफाइबर के ग्राहकों को प्रमुख मनोरंजक मोबाइल एप्स के जरिये फिल्मों और अन्य वीडियो सामग्री तक पहुंच मिलेगी. इनका शुल्क मासिक ब्रॉडबैंड कनेक्शन में ही शामिल होगा और उपभोक्ताओं को इसके लिए अलग शुल्क नहीं देना होगा.

Jio Fiber के लिए ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन

  • सबसे पहले को कस्टमर्स को https://gigafiber.jio.com/registration पर जाना होगा. Jio Fiber सर्विस लेने के लिए My Jio App का भी इस्तेमाल आप कर सकते हैं.
  • इसके बाद आपसे पूछा जायेगा कि आप अपने घर पर या फिर ऑफिस में जियो फाइबर का कनेक्शन चाहते हैं ?
  • इसके बाद नाम, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी भरकर आप आगे की प्रक्रिया में जाएंगे.
  • जानकारी भरते ही एक ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) आएगा. ओटीपी डालते ही आपसे एड्रेस और टाइप ऑफ एड्रेस पूछा जाएगा.
  • इसके बाद जियो की ओर से आपके पास एक ई-मेल और एक मैसेज आएगा, जिसमें कहा जाएगा कि उपलब्धता होते ही कंपनी के प्रतिनिधि आपसे संपर्क करेंगे और आगे की प्रक्रिया पूरी करेंगे.
  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद और आपके इलाके में जियो फाइबर की सेवाएं उपलब्ध होने के बाद कंपनी के इंजीनियर आगे की कार्रवाई करेंगे.

इसे भी पढ़ेंःजब पत्रकार सत्ता की भाषा बोलने लगें…

Related Articles

Back to top button