
Ranchi: राज्य में जारी सियासी उथलपुथल के बीच हेमंत सरकार आज एक दिन के लिए झारखंड विधानसभा का सत्र बुलाकर विश्वासमत हासिल किया. सदन में विश्वास मत के पक्ष में 48 मत पड़े. विपक्ष इस मौके पर नदारद रहे. इससे सदन के बाहर से ही विपक्षी भाजपा विधायकों ने आक्रामक रुक अपनाया. सदन के बाहर सख्त रुख दिखाने वाले भाजपा विधायकों ने सदन की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा शुरू कर दिया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जैसे ही विश्वास मत के प्रस्ताव पर बोलना शुरू किया तभी भाजपा विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया. हंगामे के बीच ही मुख्यमंत्री ने सदन में विश्वास प्रस्ताव रखा. इसके बाद भी सदन में हंगामे की स्थिति बनी रही. विपक्ष दुमका में लड़की जिंदा जलाने व दुष्कर्म की घटनाओं के माध्यम से सरकार को घेरा. हालांकि, सरकार की ओर से इसका जोरदार जवाब दिया गया. करीब ढाई घंटे चले सत्र में लगातार हंगामा होते रहा. इसके साथ ही विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई.

पता नहीं सदन की कार्यवाही के बाद कहां जाएंगे यूपीए विधायक: सरयू राय
सदन में सीएम को कोई भी प्रॉस्ताव लाने का अधिकार है. जब सरकार बनी थी तो मेरे अलावा कई लोगों ने सरकार में अपनी विश्वास जताया था. सदन में जितने भी प्रस्ताव मैंने लाए एक भी प्रस्ताव पर सरकार के अधिकारी ने कार्रवाई नहीं की. सदन में आखिर विश्वास प्रस्ताव क्यों रखा गया ये सवाल मेरे भी मन में है. कहा कि पता नहीं सदन की कार्यवाही के बाद यूपीए के विधायक कहां जाएंगे. इसपर मंत्री बन्ना गुप्ता ने नाराजगी जतायी तो सरयू राय ने साफ तौर से कहा कि आप चुप रहिए आप एक भ्रष्ट मंत्री हैं. कहा कि आप अपनी मर्जी से काम करते हैं और सरकार आप पर कोई कार्रवाई नहीं करती. सरयू ने कहा कि सरकार पास अपार बहुमत है गिरने का सवाल ही नहीं है. सरकार को भ्रष्ट लोगों पर कार्रवाई करनी चाहिए. यूपीए के तीन विधायक आज कोलकाता है. आज तीन हैं कल तेरह हो सकते हैं.
महिला अपराध पर बोलते हुए भावुक हुईं दीपिका सिंह
सदन में कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय ने कहा कि राज्यपाल हप्ते से दिल्ली में क्या कर रहे है. ये पूछने का मन करता है. केंद्र व राज्य के बीजेपी नेता राजनीतिक षडयंत्र कर रहे है. उसी वक्त झारखंड सरकार ने पुलिस की मांगों को पूरा करने का काम किया. सभी सरकारी कर्मी के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम लागू किया गया. बीजेपी शासित राज्यों में सरकारी कर्मियों के साथ तानाशाही रवैया अख्तियार किया जाता है. हमलोग शर्मिंदा हैं कि झारखंड में जितनी बच्चियों के साथ अन्याय हुआ बीजेपी का कोई नेता उन्हें देखने नहीं गए. पूछा कि दिल्ली में एडमिट चतरा की बेटी को क्या दिल्ली में हमेशा रहने वाले सांसद निशिकांत दुबे उनसे मिलने गए. इस पर बाबूलाल ने कहा कि वो सभी से मिलने गए थे, तो मजाकिया अंदाज में दीपिका ने कहा कि माफ कीजिएगा सदन ने अभी तक बाबूलाल को बीजेपी के नेता का दर्जा नहीं दिया है, वो सवाल बीजेपी के विधायक से सवाल कर रही थी. दीपिका ने कहा कि महिलाओं के मुद्दे को राजनीतिक बनाना गलत है. महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को प्रशासनिक तरीके से सुलझाना होगा. जो भी ऐसा अपराध करता है, उसे सजा मिले. मुझे अपनी सरकार पर पूरा भरोसा है. इतना बोलते-बोलते दीपिका भावुक हो गयीं.

झारखंड में पकड़ी गई भाजपा की चोरी, इसलिए मचा रहे हैं शोर: प्रदीप यादव
सीएम के विश्वास प्रस्ताव का मैं समर्थन करता हूं. 2019 के बाद चार बार उपचुनाव हुए. हर बार यूपीए की जीत हुई. इसलिए बीजेपी डरी हुई है. इसलिए वो चुनाव लड़ना नहीं बल्कि विधायकों को खरीदना चाहती है. 2014 गवाह है कि कैसे जेवीएम के विधायकों को बीजेपी ने खरीदा. इस बात के और कोई नहीं बल्कि बाबूलाल मरांडी गवाह हैं. इसका प्रमाण मेरे पास है. बाबूलाल की चिट्ठी और अखबारों के कतरन भी मेरे पास हैं. जिसमें बाबूलाल ने कहा है कि कैसे बीजेपी विधायकों को खरीदती है. 3019 में बीजेपी एमपी और राजस्थान में इनकी सत्ता चली गयी. पूरा देश देखा कि कैसे बीजेपी ने एमपी में अपनी सरकार बनायी. अरुणाचल में भी वहीं हुआ. हाल ही में महाराष्ट्र में भी बीजेपी विधायकों को खरीदते दिखे. और वही झारखंड में बीजेपी दोहराना चाहती है. लेकिन सीएम हेमंत सोरेन ने इनकी चोरी पकड़ ली. इसलिए अब ये चोर शोर मचा रहे हैं.
बहुमत साबित करना गलत है: सुदेश महतो
सुदेश महतो ने सदन में कहा कि सत्तापक्ष जो बहुमत साबित कर रही है, वो गलत है. किसी ने उनसे बहुमत साबित करने को कहा ही नहीं है. शायद यूपीए को अपने विधायकों पर विश्वास नहीं है. उन्हीं का विश्वास शायद जीतने की कोशिश हो रही है. जो आत्मविश्वास सदने में 2019 में जीत कर आने के बाद यूपीए के विधायकों में थी, वो आज बिल्कुल नहीं दिख रही है. अपनी सरकार में विश्वास जीतने के लिए अपनी ही सरकार राज्य से बाहर नहीं जाती. कहा कि स्थानीयता का निर्धारण हो. मैं सुदिव्य सोनू के साथ हूं. यूपीए के विधायक अपने दरवाजे से नहीं आए हैं. सीएम के गेट से आए हैं. निश्चित तौर पर सरकार में हड़बड़ी दिख रही है.
हेमंत की सदस्यता जा रही है तो बताना चाहिए: विनोद कुमार सिंह
पिछले 15 दिनों से देश के जो हालात है, उसे पूरा देश देख रहा है. और साथ में झारखंड की जनता देख रही है. मीडिया में लगातार हर तरह की बाते हो रही हैं. अगरल ऐसी कोई बात है सीएम हेमंत सोरेन की सदस्यता जा रही है तो इसे बता दिया जाना चाहिए. झारखंड में हमेशा से विधायकों की खरीद फरोख्त होते रही है. ज्यादातर बीजेपी ने ही शासन किया है. बाबूलाल से पूछा जा सकता है. सरकारी मशीनियरों का इस्तेमाल गलत तरीके से हो रहा है.
राज्य की हर बेटी के घाव पर मरहम लगाएंगे हेमंत: सुदिव्य सोनू
सदन में जेएमएम की तरफ से गिरिडीह के विधायक सुदिव्य सोनू ने कहा कि विश्वास मत के प्रस्ताव का विरोध करने वाले लोगों को जनता के मैनडेट पर भरोसा नहीं है. 2019 में झारखंड की जनता ने ये वादा किया था कि हेमंत है तो हिम्मत है. हेमंत है तो हमें विश्वास है. हमें विश्वास है कि झारखंड की हर बेटी के घाव में हेमंत मरहम लगाएंगे. झारखंड की जनता बड़ी गौर से देख रही है. बीजेपी आदिवासी मुख्यमंत्री बर्दाश्त नहीं कर पा रही है. सरकार को अपदस्थ करने की लगातार कोशिशें हो रही हैं.
क्या बोले मुख्यमंत्री हेमंत
सदन की कार्यवाही शुरू होते ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विपक्ष द्वारा उठाए जा सवालों का जबाव दिया. विश्वास मत के प्रस्ताव पर हेमंत सोरेन ने सदन में कहा कि विश्वास प्रस्ताव लाने की वजह बीजेपी है. जिस राज्य में बीजेपी की सरकार नहीं होती है. वहां बीजेपी की तरफ से गृह युद्ध जैसा माहौल बना दिया जाता है. इसलिए आज यूपीए को विश्वास प्रस्ताव लाना पड़ा है. इसके साथ ही सीएम हेमंत सोरेन ने विश्वास प्रस्ताव सदन में पेश किए.

सरकार को अपने भी विधायकों पर विश्वास नहीं: नीलकंठ सिंह मुंडा
सदन में नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि दुमका में जिस तरह से झारखंड की बेटी की हत्या कर दी जा रही है और सरकार नौका विहार कर रही है. रायपुर में रिसॉर्ट में ठहर रही है. गरीब आदिवासी लड़की के घर पर बुलडोजर चला दिया गया. अपनी कमजोरियों को सरकार छिपाने की कोशिश कर रही है.
सुबह से ही चरम रही राजनीति
विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले ही रांची में राजनीति पारा चरम पर रही. सुबह करीब जेएमएम कोटे के मंत्रियों के साथ सीएम हेमंत सोरेन खुद सर्किट हाउस पहुंचे. सर्किट हाउस में ही यूपीए के तमाम विधायकों को रायपुर से रांची लाने के बाद रखा गया था. यहां से विधायक बस में सवार होकेर करीब 11 बजे विधानसभा पहुंचे. गौर करने वाली बात यह है कि आज पहली बार यूपीए के विधायक सामान्य गेट से इंट्री ना लेकर उस गेट से इंट्री ली, जिस गेट से सीएम इंट्री लेते हैं. इधर, विधानसभा में बीजेपी जमकर कर हंगामा कर रहा था. दुमका में लड़की की जलाकर हत्या और आदिवासी महिला की हत्या के मामले को लेकर बीजेपी हंगामा कर रहे थे. न्यूज विंग से बातचीत के दौरान बीजेपी की तरफ से सचेतक बोकारो विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि समझ में नहीं आ रहा है कि यूपीए क्यों फ्लोर टेस्ट करा रहा है. ना ही विपक्ष की तरफ से ना ही राज्यपाल की तरफ से और ना ही किसी कोर्ट की तरफ से फ्लोर टेस्ट करने को कहा गया है. फिर भी यूपीए बिना बात कर अपनी बहुंमत साबित करने पर तुला हुआ है.

विधानसभा के मुख्य द्वार पर हंगामा
झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र की कार्यवाही शुरू होने से पहले भाजपा विधायकों ने विधानसभा मुख्य द्वार पर जमकर हंगामा किया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ नारेबाजी की. भाजपा विधायकों ने मुख्यमंत्री इस्तीफा दो, दुमका की बेटी के हत्यारे को फांसी दो, लव जेहाद बंद करो, मुस्लिम तुष्टिकरण बंद करो के नारे लगाए.
भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि राज्य में आदिवासी दलित बच्चियों की हत्या होती है और मुख्यमंत्री का बयान आता है कि ऐसी घटनाएं होती रहती है. यह शर्मनाक है. एक राज्य के मुखिया का इस तरह का बयान समस्त नारी जाति का अपमान है. उन्होंने कहा कि इस सरकार को अपने ही विद्यायकों पर भरोसा नहीं है इसलिए विद्यायकों को कैद करके रायपुर में रखा गया. कहा कि अपने ही 3 विद्यायकों को जेल में डाला और आरोप भाजपा पर लगा रहे हैं. किसने जांच के लिए रोका है. कहा कि यह सरकार हेमन्त सोरेन की नहीं हेमन्त अंसारी की सरकार हो गयी है. दलितों का घर तोड़ा जा रहा है. कहा कि पूरी सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है. मुख्यमंत्री से लेकर उनके जितने भी सहयोगी और सलाहकार हैं सभी पर भरष्टाचार का मामला चल रहा है.
किसने अविश्वास प्रस्ताव लाया जो विश्वास मत हासिल कर रही है सरकार : बाबूलाल
भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सत्र के लिए जो प्रोसिडिंग मिली है उसमें यह कहा गया है कि सरकार सदन में विश्वास मत हासिल करेगी. मरांडी ने कहा कि सवाल उठता है कि सरकार के खिलाफ किसने अविश्वास प्रस्ताव लाया जो विश्वास मत की जरूरत पड़ गयी. सामान्य तौर पर यह होता है कि विश्वास मत के लिए राज्यपाल कहते हैं लेकिन ऐसा भी नहीं हुआ. यह तो पूरे देश की जनता देख रही है कि हेमन्त सरकार को अपने ही विधायकों पर भरोसा नहीं है और यही वजह है कि वे अपने सभी विधायकों को कैद करके रखे हुए हैं.




