JharkhandLead NewsRanchi

Jharkhand: समग्र शिक्षा अभियान के कई कर्मियों का तबादला

Ranchi: झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद् के निर्णय के आलोक में समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत जिलों में कार्यरत अतिरिक्‍त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी, लेखा पदाधिकारी का तबादला कर दिया गया है. इसकी सूची जारी कर दी गई  है. सूची में वैसे कर्मचारी शामिल हैँ जिन्होंने प्रमंडल स्‍तर पर अधिकतम छह वर्ष या जिला स्‍तर पर तीन वर्ष की सेवा पूरा कर लिया है या वे लोग जिन्होंने मानवीय आधार पर स्‍थानांतरण के लिए आवेदन दिया था. इसपर विचार करके उनका तबादला किया गया है. आदेश तत्‍काल प्रभाव से अगले आदेश तक लागू किया गया है. सभी को 7 दिनों में नई जगह पर योगदान करने का निर्देश दिया गया है. सितंबर, 2022 का वेतन का भुगतान सभी को नई जिलों से होगा.

 

 

 

Related Articles

Back to top button