
Dhanbad: चिरकुंडा नप बोर्ड की बैठक नप सभागार में मंगलवार को अध्यक्ष डब्लू बाउरी की अध्यक्षता में हुयी. बैठक में मुख्य रूप से साफ-सफाई, प्रधानमंत्री आवास योजना, जलापूर्ति, राजस्व बढ़ाने सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई. बैठक में पूर्व में बोर्ड की बैठक में लिए गए निर्णय की भी समीक्षा की गयी. उपाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, ईओ एमएन मंसूरी, सिटी मैनेजर मुकेश निरंजन, जेई उत्तम कुमार, सिटी मिशन मैनेजर अरुण बड़ाइक व अन्य उपस्थित थे.
बोर्ड में लिए गए निर्णय
464 प्रधानमंत्री आवास योजना को मंजूरी, प्रस्ताव नगर विकास और आवास विभाग भेजने का निर्णय
सरकारी और बंगाल कोल की जमीन पर वर्षों से रह रहे लोगों को प्रधानमंत्री आवास के लिए जमीन बंदोबस्त करने को ले विधानसभा में
विधायक अपर्णा सेनगुप्ता द्वारा प्रश्न पूछने को ले विधायक से आग्रह
होली और शबे बारात पर्व के मौके पर विशेष साफ सफाई करना, होलिका दहन स्थल की साफ-सफाई
राजस्व बढ़ाने को लेकर नप क्षेत्र में प्रवेश करने वाले बड़े व्यवसायिक वाहनों से कर वसूली करने, इसके लिए वार्ड 21 के सीमा में
चेकपोस्ट को ले निविदा निकालने का निर्णय
शहरी जलापूर्ति योजना का संचालन 31 मार्च के बाद नप द्वारा अपने स्तर से किया जाना
झारखंड सरकार के नए गाइडलाइन के आधार पर जलापूर्ति कनेक्शन होल्डिंग टैक्स को आधार बना कर देना. नया कनेक्शन के लिए
न्यूनतम सात हजार रुपए व अधिकतम 42 हजार रुपए लगेगा
एक अप्रैल 2021 के बाद सभी वार्ड में जलापूर्ति के लिए लगाए गए स्टैंड पोस्ट को बंद करने का निर्णय.
नागरिग सुविधा के मद से टाउन हॉल व नप कार्यालय के समक्ष खाली पड़ी जमीन पर दुकान बनाकर आवंटित करने का निर्णय.




