BiharCrime NewsLead News

सीतामढ़ी: भारत नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी ने तस्कर को सवा 6 करोड़ के चरस के साथ पकड़ा

Sitamarhi: सीतामढ़ी जिले के भारत-नेपाल सीमा के सोनबरसा बॉर्डर से एसएसबी ने 25 किलो चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर की पहचान वैशाली जिले के सराय निवासी 28 वर्षीय चंदन कुमार के रूप में की गयी है.
बताते चलें कि एसएसबी इंस्पेक्टर जीडी अविनाश जाखड़ के नेतृत्व में 51वीं बटालियन के जवानों को बड़ी सफलता हाथ लगी है. एसएसबी के अधिकारियों ने बताया कि चरस तस्कर रौहतट से चरस लेकर भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहा था, इसी दौरान बॉर्डर पर तैनात गश्ती पार्टी ने इसे धर दबोचा.

तस्कर ने अपने पैर और पेट के पास चरस को छुपा रखा था. बरामद चरस का अंतरराष्ट्रीय बाजार मूल्य सवा 6 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. एसएसबी सहित कई एजेंसियां गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ कर रही हैं.

Related Articles

Back to top button