JharkhandMain SliderRanchi

महज दस हजार रुपये में बेच दी गई डेढ़ माह की मासूम

Ranchi: रांची की एक मां पूजा गाड़ी ने अपनी डेढ़ माह की बच्ची को महज 10 हजार रुपये में अनुपमा एक्का नाम की महिला को बेच दिया. वजह मां की गरीबी…रांची के मिशनरीज ऑफ चैरिटी द्वारा बच्चा बेचने का विवाद थमा भी नहीं कि राजधानी में एक और बच्ची का सौदा कर दिया गया. नामकुम थाना क्षेत्र के बड़गांवा पंचायत में डेढ़ माह की बच्ची को बेचने का मामल सामने आया है. बच्ची की माँ पूजा गाड़ी ने चंद पैसे की खातिर अपने कलेजे के टुकड़े को बेच दिया.

इसे भी पढ़ें-ईसाई धर्मगुरूओं के खिलाफ साजिश रच रही है सरकार- राष्ट्रीय ईसाई महासंघ

10 हजार में हुआ बच्ची का सौदा

मां ने अपनी बच्ची को बेचने की बात कबूल कर ली है. दरअसल हिंदू क्रांति सेना को बच्ची की खरीद-बिक्री की खबर लग गई. संगठन के लोगों ने जब बच्ची की मां से कड़ाई से पूछताछ की तो मां टूट गई. उसने बताया कि दस हजार रुपये लेकर उसने अपने कलेजे के टुकड़े को अनुपमा एक्का के हाथों बेच दिया है. एक जुलाई को मां को दस हजार रुपये दिये गये और उसी दिन डेढ़ माह की बच्ची को अनुपमा एक्का को सौंप दिया गया.

इसे भी पढ़ें- मिशनरीज ऑफ चैरिटी के बाद हुई जांच, देश में 1343 बालगृहों का पंजीकरण नहीं

बच्चा खरीदने वाली अनुपमा एक्का की अबतक गिरफ्तारी नहीं

समाचार लिखे जाने तक अनुपमा एक्का की गिरफ्तारी नहीं हुई है. हिंदू क्रांति सेना के सदस्य मोहन ठाकुर ने बताया कि हमें बच्ची को बेचे जाने की खबर एक अज्ञात स्थानीय युवा ने दी. सूचना के आधार पर जब हमने बच्ची की मां से पूछताछ की तो पहले वो साफ मुकर गई. थोड़ी सख्ती दिखाने के बाद उसने पूरी कहानी बयान कर दी. बच्ची की मां का कहना है कि गरीबी के कारण उसने 10 हजार रुपये में अपनी बच्ची का सौदा किया.

इसे भी पढ़ें-मर गयी रिम्‍स की मानवता : पड़ा है अज्ञात का शव, देखने वाला कोई नहीं

बच्ची को करूणा आश्रम भेजा गया

बच्ची की बरामदगी के बाद नामकुम थाना और बाल विकास कल्याण समिति को सूचना दी गयी. जिसके बाद बच्ची को करूणा आश्रम में रखा गया है. वहीं नामकुम थाना के प्रभारी का कहना है कि मामला कोर्ट में जाएगा. फिलहाल बच्ची कानून के संरक्षण में है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं

Related Articles

Back to top button