JharkhandRanchiSports

नेशनल जूनियर बालक बालिका अंडर-20 कुश्ती प्रतियोगिता के लिए 12 मार्च को झारखंड टीम का सेलेक्शन ट्रायल

Ranchi: अंडर-20 बालक-बालिका जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता 2022 के लिए झारखंड की टीम तैयार की जानी है. 29 मार्च से 31 मार्च (2022) को पटना, बिहार में आयोजित होने वाले U-20 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में यहां के खिलाड़ियों को भी अपनी काबिलियत दिखाने का अवसर मिलेगा. होनहार और इच्छुक खिलाड़ियों को मौका है कि वे इस प्रतियोगिता के लिये चयन ट्रायल में 12 मार्च को बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम के कुश्ती ट्रेनिंग सेंटर, मोरहाबादी रांची में भाग लें.

झारखंड राज्य अंडर-20 जूनियर बालक फ्रीस्टाइल, ग्रीको रोमन स्टाइल एवं बालिका फ्रीस्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता सह टीम चयन ट्रायल इस दिन प्रातः 10:00 बजे से आयोजित किया जाना है. इस प्रतियोगिता में 2002, 2003, 2004 एवं 2005 के जन्म तिथि वाले खिलाड़ियों को शामिल होने का मौका मिलेगा. इसके लिये मेडिकल सर्टिफिकेट, पैरेंटल सर्टिफिकेट वाले प्रतिभागी खिलाड़ी भाग ले सकेंगे.

इसे भी पढ़ें: एक सप्ताह के अंदर मोरहाबादी में दुकानें लगाने का हाइकोर्ट ने दिया आदेश

इसका रखें ध्यान

खिलाड़ियों को चयन ट्रायल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अपने साथ पंचायत या नगर परिषद द्वारा निर्गत जन्म प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, आवासीय प्रमाण पत्र की मूल एवं छाया प्रति और अपना पासपोर्ट साइज फोटो साथ में लाना होगा. सपोर्टिंग स्टाफ एवं खिलाड़ियों को कोविड-19 नेगेटिव रिपोर्ट की कॉपी साथ लाना आवश्यक है. इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहने वाले पहलवानों को पटना में आयोजित होने वाली अंडर-20 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा.

इसे भी पढ़ें:  बिहार : 2 IPS अधिकारियों का किया गया तबादला

खिलाड़ियों के भार वर्ग ये हैं

बालक फ्रीस्टाइल – 57kg, 61kg, 65kg, 70kg, 74kg, 79kg, 86kg, 92kg, 97kg, 125kg.
बालक ग्रीको रोमन- 55kg, 60kg, 63kg, 67kg, 72kg, 77kg, 82kg, 87kg, 97kg, 130kg.
बालिका भार वर्ग- 50kg, 53kg, 55kg, 57kg, 59kg, 62kg, 65kg, 68kg, 72kg, 76kg.

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें राजीव रंजन (भीम) -7352062572.

Related Articles

Back to top button