
Palamu: एनएच 39 डालटनगंज-रांची मुख्य पथ पर लुटपाट करने वाले पांच सड़क लुटेरों को गिरफ्तार किया गया है.
सतबरवा और सदर थाना के सीमावर्ती दुबियाखाड़ के समीप बेतला रोड में हुई लूटपाट के बाद की गयी कार्रवाई में इन पांच सड़क लुटेरों को गिरफ्तार किया गया.
पांच में से दो लुटेरे डालटनगंज स्टेशन रोड के, दो चैनपुर के पनेरीबांध और एक चियांकी का निवासी है. पांचों ने मिलकर सोमवार की शाम एक मोटरसाइकिल सवार से लुटपाट की थी. मामला दर्ज किए जाने के बाद कार्रवाई तेज की गयी.
इसे भी पढ़ें : #Dhullu तेरे कारणः चुनाव परिणाम आने के साथ ही ढुल्लू के गुर्गे दिखाने लगे रंग, यौन शौषण पीड़िता को दी सरेआम जान से मार देने की धमकी
आस-पास के ही रहनेवाले हैं अपराधी
गिरफ्तार लुटेरों में डालटनगंज स्टेशन रोड के गांधी मैदान निवासी जैनुल हवारी का पुत्र फिरोज हवारी, रामधनी राम का पुत्र गुड्डू कुमार व चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर पनेरी बांध निवासी मो. रियाज खान का पुत्र मो. शकील खान और मन्नान खान का पुत्र अफसर खान, जबकि सदर थाना क्षेत्र के चियांकी निवासी स्व. राजू चन्द्रवंशी का पुत्र विकास उर्फ विशाल चन्द्रवंशी शामिल हैं.
पकड़े गये अपराधियों के पास से लूटा गया मोबाइल, 770 रुपये नगद व मोटरसाइकिल की चाभी बरामद हुई है.
इसे भी पढ़ें : #Jamshedpur: रघुवर दास की समीक्षा बैठक में हाथापाई, हार पर समर्थकों ने जमकर निकाली भड़ास
की गयी थी शिकायत
सतबरवा थाना प्रभारी रूपेश कुमार दुबे ने बताया कि लातेहार जिला के परसही गांव निवासी रामदेव सिंह के पुत्र विवेक कुमार सिंह ने दुबियाखाड़ के पास अपराधियों द्वारा लूटपाट करने की शिकायत की थी.
उनके आवेदन के आधार पर सतबरवा थाना कांड संख्या 119/19 दर्ज कर पुलिस ने त्वरित छापामारी शुरू की, जिसमें अपराधी पकड़े गये.
उन्होंने बताया कि वादी विवेक कुमार सिंह अपने एक दोस्त के साथ मोटरसाइकिल से बरवाडीह जा रहे थे. इसी क्रम में अपराधियों ने उनके साथ लूटपाट की थी.
इसे भी पढ़ें : जानें कांग्रेस कोटे से कौन हो सकते हैं मंत्रिमंडल में शामिल, इन नामों पर चर्चा तेज




