
Koderma: संयुक्त किसान संघर्ष मोर्चा कोडरमा के तत्वधान में कला मंदिर झुमरी तिलैया से प्रतिवाद मार्च निकाला गया. मार्च का नेतृत्व किसान संघर्ष मोर्चा के जिला संयोजक उदय द्विवेदी, सीपीआई जिला मंत्री प्रकाश रजक, सीपीएम जिला सचिव असीम सरकार, बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रकाश आंबेडकर, आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष दामोदर यादव, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक के जिला उपाध्यक्ष नागेश्वर प्रसाद कर रहे थे। जुलूस विभिन्न मार्ग होते हुए पूर्णिमा टॉकीज झुमरीतिलैया पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई. सभा की अध्यक्षता सीपीएम के जिला सचिव असीम सरकार ने किया.
इसे भी पढ़ें: झारखंड में मौत के 52 ‘ब्लैक स्पॉट्स’, यहां से गुजरिये जरा संभल कर…
वक्ताओं ने कहा कि पिछले 9 वर्षों से हम सभी आंखों से देख रहे हैं कि केंद्र में बैठी मोदी सरकार महंगाई भ्रष्टाचार मिटाने के नाम पर हर साल 2 करोड़ रोजगार देने के नाम पर तथा देश नहीं मिटने दूंगा का नारा लगाते हुए देश की तमाम परिसंपत्तियों को कैसे अपने दोस्त गौतम अडानी के हाथों कौड़ी के भाव में बेच रही है. हम सभी देख रहे हैं कि कैसे पूरी न्यायपालिका पूरी कार्यपालिका और पूरे प्रचार तंत्र पर कब्जा जमा कर देश में लोकतंत्र खत्म कर बेलगाम तानाशाही की ओर बढ़ रही है. इसलिए इसके आक्रोश में पूरे देश में आंदोलन छेड़ रहा है. इसी रोशनी में कोडरमा जिले में भी प्रतिवाद मार्च निकालकर विरोध किया गया. देश को बचाने को लेकर सभी विपक्षी पार्टियों को एकजुट होकर 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बेदखल करना होगा. सभा को जिप सदस्य महादेव राम, सीपीएम केंद्रीय कमेटी सदस्य संजय पासवान, महेश प्रसाद सिंह, समीम खान, पूर्व प्रमुख वीरेंद्र यादव, अखिल भारतीय नौजवान संघ के जिला सचिव कयूम उद्दीन, अंचल मंत्री रामेश्वर यादव, सीपीएम नेता रमेश प्रजापति, रविंद्र भारती, रामचंद्र राम, रफीक अंसारी, अंचल मंत्री अर्जुन यादव, रमेश यादव, रामचंद्र यादव, अंचल मंत्री सच्चिदानंद पांडे, सुरेंद्र राम, दशरथ पासवान, भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष विकास कुमार, दुर्गा प्रसाद राम आदि मौजूद थे. धन्यवाद ज्ञापन दुर्गा प्रसाद राम ने किया.




