JharkhandLead NewsRanchi

विकास के लिए ‘पब्लिक अफेयर इन्डेक्स-2021’ की सूची में झारखंड को तीसरा स्थान

  • थिंक टैंक ‘पब्लिक अफेयर सेंटर’ 2020 की रैंकिंग की तुलना में 11 स्थान की छलांग
  • 2019 की रैंकिंग में ओवरऑल गवर्नेंस परफॉर्मेंस श्रेणी में राज्य को मिला था 16वां स्थान

Ranchi : बेंगलुरु स्थित थिंक टैंक ‘पब्लिक अफेयर सेंटर’ द्वारा जारी ‘पब्लिक अफेयर इन्डेक्स-2021’ की सूची में विकास करने के मामले में झारखंड को तीसरा स्थान दिया गया है. वहीं गवर्नेन्स परफॉर्मेन्स कैटेगरी में झारखंड को 18 बड़े राज्यों में 9वां स्थान मिला है. इस वर्ष राज्य सरकारों को विकास, पॉलिसी मेकिंग, कोविड के दौरान किये राहत कार्यों पर मापा गया है.

इसे भी पढ़ें:ई-श्रम पोर्टल पर निबंधन के लिए संचालित होंगे कैंप

मनरेगा तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में हुआ बेहतर काम

पब्लिक अफेयर सेंटर द्वारा प्रति वर्ष राज्य सरकारों के क्रिया कलापों को विभिन्न पैमानों पर मापते हुए एक सूची जारी की जाती है. जिसके आधार पर राज्यों की रैंकिंग जारी की जाती है. इस वर्ष की रैंकिंग में राज्य सरकार के प्रदर्शन को विकास, पॉलिसी मेकिंग तथा राज्य के संसाधनों के सस्टेनेबल इस्तेमाल के आधार पर तैयार किया गया है.

इसके अतिरिक्त इस वर्ष केन्द्र सरकार की पांच योजनाओं, जिनमें मनरेगा तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (आयुष्मान) के बेहतर क्रियान्वयन को भी शामिल किया गया था.

इसके अतिरिक्त 2021 इन्डेक्स को तैयार करने में कोविड-19 के प्रसार के दौरान राज्य सरकार द्वारा महामारी के प्रसार को रोकने एवं आमजन को राहत पहुंचाने के लिए किये गये राहत कार्यों को भी जगह दी गयी.

इसे भी पढ़ें:ग्रेजुएट कॉलेज की छात्राओं के दूसरे गुट का पलटवार, अंकिता और उसकी मां पर हमला, जबरन कार में बैठाने का प्रयास

ओवरऑल कैटेगरी इन्डेक्स में 9वां स्थान

इससे पूर्व पब्लिक अफेयर इन्डेक्स-2020 की रैंकिंग में विकास करने की श्रेणी में झारखंड का 14वां स्थान जबकि इस वर्ष झारखंड ने 11 स्थानों की छलांग लगा कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है. वहीं गवर्नेन्स परफॉर्मेन्स ओवरऑल कैटेगरी इन्डेक्स – 2020 में 15वां स्थान प्राप्त था जो कि इस वर्ष झारखण्ड ने 6 स्थानों की छलांग लगा कर 9वां स्थान प्राप्त किया है.

इससे पूर्व पब्लिक अफेयर इंडेक्स-2019 में विकास करने की श्रेणी में राज्य को 13वां स्थान तथा ओवरऑल केटेगरी में 16वां स्थान दिया गया था.

इसे भी पढ़ें:भारतीय वैक्सीन कोवैक्सीन को मिली डब्ल्यूएचओ की मंजूरी

Related Articles

Back to top button