JharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

पर्यटन के वैश्विक पटल पर छाने की तैयारी में झारखंड, पर्यटन स्थलों को हब बनाने की कवायद शुरू

दलमा, चांडिल, बेतला, नेतरहाट ईको टूरिज्म सर्किट के तौर पर हो रहे हैं विकसित

Ranchi: झारखंड के पयर्टन स्थलों को पर्यटन हब बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है. सभी जिलों के प्रमुख पर्यटन स्थलों को विकसित कर उसे पर्यटन हब बनाने की योजना है, ताकि सैलानियों की संख्या बढ़े और राज्य पर्यटन के क्षेत्र में भी अपना परचम लहरा सके. केंद्र सरकार के स्वदेश दर्शन योजना के तहत दलमा, चांडिल, गेतलसुद, बेतला, नेतरहाट को ईको टूरिज्म सर्किट के रूप में विकास किया जा रहा है. इस परियोजना में लातेहार जिला में बेतला, नेतरहाट, सनसेट प्वाईंट, मिरचाईया फाल, कोयल व्यू प्वाईंट नेतरहाट, नेतरहाट लेक में विकास, सौंदर्यीकरण व पर्यटक सुविधा का विकास किया जाना है. नेतरहाट में बस टर्मिनल का भी निमार्ण किया जाना है.

 

पर्यटन मंत्री हफीजुल हसन अंसारी ने बताया कि पर्यटन क्षेत्र का विकास की प्रक्रिया जारी है. जिसमें समय-समय पर आवश्यकतानुसार पर्यटकों के लिए सुविधा में वृद्धि व सौंदर्यीकरण कार्य किए जा रहे हैं. प्रचार-प्रसार की भी व्यवस्था की गई है. जिस वजह से सैलानियों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है. हालांकि कोविड-19 की वजह से पर्यटन स्थल बंद होने के कारण समस्या बढ़ी थी और सैलानियों की संख्या भी लगातार कम होती गई. उन्होंने कहा है कि जल्द ही राज्य के पर्यटन स्थलों में स्थानीय युवाओं को भी जोड़ा जाएगा.

 

इन क्षेत्रों को हब बनाने की है तैयारी

इन पर्यटन स्थलों को हब बनाने की तैयारी की जा रही है. इनमें नेतरहाट, सनसेट, सनराईज प्वाइंट, हील स्टेशन, अपर घघरी, लोहर घारी फॉल, महुआताड़ का लोध फॉल, गारू प्रखंड का सुगा बांध फॉल, बेतला पार्क, पलामू किला आदि जगहों को प्रारंभिक चरण में विकसित करना है.

इसे भी पढ़ेंः दलमा अभ्यारण्य में लगी आग, वन विभाग कर रहा है अनदेखी

पर्यटन स्थलों पर स्थानीय युवाओं को रोजगार

राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हर स्तर पर योजनाएं बन रही है तुम बिना इसमें पर्यटन स्थलों पर स्थानीय युवाओं को रोजगार कैसे दिया जाए इस पर विचार किया जा रहा है. सरकार ऐसे पर्यटन स्थलों के आसपास के युवाओं को रोजगार से जुड़ने के लिए कई तरह की योजनाओं पर काम करना शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में ग्रामीण युवाओं को गाइड के रूप में तैयार करने वह उन्हें स्वरोजगार देने की कवायद की जा रही है.

इसे भी पढ़ेंः फिर नक्सलियों का पनाहगाह बना सारंडा जंगल, झारखंड के साथ छग व ओडिशा के नक्सली भी डटे

सरकार की ओर से ऐसे युवाओं को पहले चिन्हित किया जाएगा उसके बाद उन्हें प्रशिक्षण देने का काम किया जाएगा. प्रशिक्षण में युवाओं को उस क्षेत्र के पर्यटन स्थलों की इतिहास के बारे में जानकारी दी जाएगी साथ ही उन्हें उसी स्थल की खासियत व पर्यटक कैसे उस स्थल की ओर आकर्षित हो इसे लेकर जानकारी दी जाएगी. इसे युवाओं को रोजगार तो मिलेगा ही साथ ही साथ राज्य के पर्यटन स्थलों की पहचान भी बनेगी.

 

चुनौतियों पर भी करना होगा काम

सरकार की योजनाओं पर काम कर रही है ताकि पर्यटन के क्षेत्र में झारखंड को राजस्व आ सके. पर्यटन स्थलों की सुरक्षा सबसे बड़ी चुनौती बनती जा रही है उन विराम खासकर के कई ऐसे पर्यटन स्थल है जहां नक्सलियों और माओवादियों का कब्जा है. इस कारण भी पर्यटक स्थलों पर आने से कतराते हैं. खास करके सारंडा के जंगल से सटे कई ऐसे आकर्षक स्थल है जहां का दृश्य काफी मनोरम है लेकिन सुरक्षा के दृष्टिकोण से पर्यटक यहां पहुंचने से डरते हैं.

Related Articles

Back to top button