JharkhandLead NewsRanchi

झारखंड: केन्द्र से 900 करोड़ का सेंट्रल रोड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड लेने की तैयारी, जल्द भेजा जायेगा प्रस्ताव

Ranchi: झारखंड सरकार सेंट्रल रोड इंफ्रास्ट्रक्चर  फंड से 900 करोड़ रुपये लेने की तैयारी कर रही है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सीआरआईएफ (The Central Road and Infrastructure Fund) से राशि लेने के लिए जल्द योजनाओं का प्रस्ताव तैयार करने को कहा है. पथ निर्माण विभाग ने इंजीनियरों को जल्द ही सारी योजनाओं का प्रस्ताव तैयार कर इसी माह केंद्र सरकार को भेजने को कहा है.

 

इसे भी पढ़ें : National Corona Update: 39 हजार संक्रमित मिले, 491 लोगों की मौत

 

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार पथ निर्माण विभाग ने सीडीओ को इस आशय का डीपीआर तैयार करने को कहा है. सेंट्रल रोड फंड से झारखंड में पांच सड़क-पुल निर्माण की योजना है. इसके लिए सड़कों को चिन्हित किया जा रह है. इसी आधार पर डीपीआर तैयार होगा. पहले चरण में पांच सौ करोड़ की योजना का डीपीआर तैयार होगा दूसरे चरण में 15 अगस्त तक 400 करोड़ तक की योजना का डीपीआर तैयार किया जायेगा.

 

पथ निर्माण विभाग  जल्द ही सारी योजनआों का प्रस्ताव सड़क परिवहन और राजमार्ग मन्त्रालय, भारत सरकार को भेजकर प्रस्ताव पर पहले सैद्धांतिक सहमति लेने को कहा है. इसके बाद योजना की स्वीकृति के लिए आवश्यक कार्रवाई की जायेगी. पथ निर्माण विभाग इसके अलावा करीब 3500 करोड़ की सड़क निर्माण की योजना का प्रस्ताव तैयार कर रहा है. 31 अगस्त तक योजनाओं का डीपीआर तैयार किया जायेगा. विभाग यह प्रयास कर रहा है कि पथ का घनत्व बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक सड़क निर्माण की योजनाएं ली जाये.

 

Related Articles

Back to top button