Dhanbad

श्री राम सेना ने किया बनारस से आये प्रचारक का अभिनंदन

Dhanbad: धनबाद के सिंदरी कल्पना टाकीज के प्रांगण में सिंदरी के समाजसेवी गौरव वक्ष उर्फ लक्की सिंह की अध्यक्षता में श्री राम सेना का अभिनंदन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया. इस कर्यक्रम में हजारों श्री राम भगत मौजूद रहे. वहीं इस मौके पर बनारस से चलकर आये आशीशानन्द जी महाराज भी मौजूद थे जो श्री राम सेना के प्रचारक हैं.

इस मौके पर सिन्दरी के प्रसिद्ध समाज सेवी गौरव वक्ष उर्फ लक्की सिंह ने कहा कि श्री राम सेना की ओर से हिन्दू भाई बहनों को जागरूक करना है और अपने हिन्दुत्व को बचाना है.

इसे भी पढ़ें : DVC से 25 साल तक बिजली खरीद के प्रस्ताव को नियामक आयोग ने किया वापस, JBVNL ने दिया था प्रस्ताव

उन्होंने यह भी कहा कि जिले के जो ह न्दू मंदिर हैं, जहां लाउडस्पीकर नहीं हैं, वहां लाउडस्पीकर लगाना है और सभी मंदिरों में शाम-सुबह आरती पूजा पाठ का नियमित आयोजन करवाना है जिससे हिन्दू समाज जागरूक हो.

वहीं कार्यक्रम में पहुंचे श्री राम सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा कि झारखण्ड स्तर पर नेतृत्व करने के लिए सिन्दरी के ही एक युवा को जोड़ा जायेगा जिसके नाम की घोषणा जल्द ही कर दी जायेगी.

उन्होंने कि झारखण्ड में लव जेहाद को रोकने के लिए झारखण्ड सरकार से जल्द कानून बनाने की मांग की जिससे हिन्दुओं की बेटी बहन की रक्षा हो और लव जेहाद जैसे कांडों को रोका जा सके. वहीं इस कानून की मांग को हमलोग सिन्दरी से शुरू कर रहे हैं. आगे पूरे धनबाद जिले में पैदल मार्च करेंगे. पूरे झारखण्ड में भी पैदल मार्च किया जायेगा.

वहीं इस कर्यक्रम में श्री राम सेना के जिला अध्यक्ष निशिकांत, प्रवक्ता अभिषेक सिंह,धनबाद के समाज सेवी रिंकू पाल, सिन्दरी के विमल सिंह, अमर राठौर, पंकज सिंह, विजु पटनाक, अंकित मिश्रा आदि लोग उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : Palamu : 166 हेल्थ वर्कर्स को लगा कोरोना का टीका, 14 फरवरी को लगेगा दूसरा डोज

Related Articles

Back to top button