JharkhandJharkhand PanchayatLead NewsRanchi

झारखंड पंचायत चुनाव परिणाम : जानें किस जिले में महिला संभालेंगी नेतृत्व तो कहां पुरुषों के हाथों होगी कमान

Ranchi: राज्य में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की प्रक्रिया जारी है. चार में से पहले चरण का चुनाव भी हो चुका है और उसका रिजल्ट भी आ चुका है. इस बीच राज्य निर्वाचन आय़ोग ने सभी 24 जिलों के लिए जिला परिषद में सीटों का निर्धारण कर दिया है. इस संबंध में गजट भी जारी कर दिया है. अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अनारक्षित कैटेगरी के साथ-साथ महिला व अन्य के लिये भी पदों का आरक्षण तय किया गया है. इसके हिसाब से 24 में से 13 जिलों में महिलाएं ही जिला परिषद का नेतृत्व संभालेंगी.

शेष जिलों में अन्य (पुरुष) के लिये जगह निर्धारित की गयी है. 13 जिलों में अनुसूचित जनजाति से, 3 में अनुसूचित जाति से और बाकी जिलों में पद अनारक्षित किये गये हैं.

इसे भी पढ़ें:नवजोत सिद्धू को एक साल की सजा, 34 साल पुराने रोडरेज केस में सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला बदला, बुजुर्ग की हो गयी थी मौत

इन जिलों में यह है स्थिति

जिलाकोटि जिसके लिये आरक्षित हैमहिला या अन्य के लिये आरक्षित
गढ़वाएससीमहिला
पलामूएससीअन्य
लातेहारएसटीअन्य
चतराएससीमहिला
हजारीबागअनारक्षितअन्य
कोडरमाअनारक्षितअन्य
गिरिडीहअनारक्षितमहिला
देवघरअनारक्षितअन्य
गोड्डाअनारक्षितमहिला
साहिबगंजएसटीमहिला
पाकुड़एसटीमहिला
दुमकाएसटीअन्य
जामताड़ाएसटीमहिला
धनबादअनारक्षितमहिला
बोकारोअनारक्षितअन्य
रामगढ़अनारक्षितमहिला
लोहरदगाएसटीअन्य
गुमलाएसटीमहिला
खूंटीएसटीअन्य
रांचीएसटीमहिला
सिमडेगाएसटीअन्य
पश्चिमी सिंहभूमएसटीमहिला
सरायकेला खरसावांएसटीअन्य
पूर्वी सिंहभूमएसटीमहिला

इसे भी पढ़ें:पंजाब कांग्रेस के दिग्गज नेता सुनील जाखड़ भाजपा में शामिल, जाखड़ बोले- सिद्धांतों से हट गई है कांग्रेस

Related Articles

Back to top button