ChaibasaELECTION SPECIALJharkhandJharkhand Panchayat

Jharkhand Panchayat Election- 2022 : प सिंहभूम में उपायुक्त ने जारी की दूसरे चरण के नामांकन की अधिसूचना 

दूसरे चरण में जिले के 5 प्रखंडों - आनंदपुर (89), मनोहरपुर (185), टोंटो (130), नोवामुंडी (224) और गुदड़ी (67) के 695 केंद्रोंं पर होगा मतदान

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिला में आज त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव  (Jharkhand Panchayat Election- 2022) के दूसरे चरण की अधुसूचना जारी हो गयी.  जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार दूसरे चरण में जिला के 5 प्रखंडों – आनंदपुर (89), मनोहरपुर (185), टोंटो (130), नोवामुंडी (224) एवं गुदड़ी (67) के कुल 695 मतदान केंद्रों पर मतदान  होंगे. जिले में दूसरे चरण में जिला परिषद सदस्य की 7 सीटों, पंचायत समिति सदस्य की 63 सीटों, मुखिया के 56 पदों तथा वार्ड सदस्य के 695 पदों के लिए मतदान होगा.

27 अप्रैल तक कर सकेंगे नामांकन, 19 को वोटिंग

दूसरे चरण में नामांकन पत्र जमा  करने की अंतिम तारीख 27 अप्रैल के अपराह्न 3.00 बजे तक है. 28 एवं 30 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी तथा 2 मई तक नाम वापस लिये जा सकेंगे. जिन उम्मीदवारों के नामांकन पत्र वैध पाये जायेंगे उन्हें 4 मई को चुनाव चिह्न आवंटित किये जायेंगे. 19 मई की सुबह 7.00 बजे से अपराह्न 3.00 बजे मतदान होगा तथा 22 मई को सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती की जायेगी तथा परिणाम घोषित किये जायेंगे.

ये बनाये गये निर्वाची पदाधिकारी

जिला आपूर्ति पदाधिकारी अमित प्रकाश जिला परिषद पद के लिए निर्वाची पदाधिकारी बनाये गये हैं. पंचायत समिति सदस्य के लिए संबंधित क्षेत्र के अनुमंडल पदाधिकारी आरओ होंगे. गुदड़ी प्रखंड में मुखिया पद के लिए कार्यपालक दंडाधिकारी पोड़ाहाट-चक्रधरपुर को निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है. वार्ड सदस्य पद के लिए प्रशिक्षु उपसमाहर्ता विवेक कुमार निर्वाची पदाधिकारी हैं. आनंदपुर प्रखंड के लिए मुखिया पद के निर्वाची पदाधिकारी प्रशिक्षु उपसमाहर्ता अरुण कुमार सिंह, वार्ड सदस्य पद के लिए निर्वाची पदाधिकारी- संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, मनोहरपुर प्रखंड के लिए मुखिया पद के निर्वाची पदाधिकारी संबंधित अंचलाधिकारी व वार्ड सदस्य पद हेतु निर्वाची पदाधिकारी- संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी हैं.  नोआमुंडी प्रखंड में मुखिया पद हेतु निर्वाची पदाधिकारी  संबंधित अंचलाधिकारी हैं. वार्ड सदस्य के लिए निर्वाची पदाधिकारी संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी हैं.  टोंटो प्रखंड में मुखिया पद के लिए निर्वाची पदाधिकारी- कार्यपालक दंडाधिकारी राम नारायण खलखो को बनाया गया है. वार्ड सदस्य के लिए निर्वाची पदाधिकारी संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को बनाया गया है.

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur: अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की जादूगोड़ा शाखा के पदधार‍ियों को द‍िलाई गई शपथ

Related Articles

Back to top button