
Jamshedpur: पूर्वी सिंंहभूम के पटमदा के बिडरा गांव में अंबेडकर जयंती के मौेके पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के झंडे का इस्तेमाल करने पर पटमदा थाना में भाजपा के पटमदा मंडल अध्यक्ष मंटू चरण दत्त और भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष के खिलाफ आचार संहिता के उलंघ्घन करने का मामला दर्ज किया गया है. यह मामला बिडरा के पंचायत सचिव विनय कुमार राउत के बयान पर दर्ज किया गया है.
थाना प्रभारी अशोक राम ने बताया कि 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के दौरान बिडरा गांव में भाजपा की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. आयोजन में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव समेत कई भाजपा नेता मौजूद रहे थे. इस दौरान पार्टी के झंडे का इस्तेमाल किया गया था. चूंकि फिलहाल पंचायत चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू है इसलिए मामला दर्ज किया गया है.
ये भी पढ़ें- Jamshedpur News : एनटीटीएफ गोलमुरी के 34 छात्रों को वॉल्वो कंपनी ने 2.8 लाख के पैकेज में किया लॉक




