
Ranchi : राजधानी रांची समेत राज्य में कोरोना का संक्रमण काफी कम हो गया है. मरीजों की संख्या भी तेजी से घट रही है. इस बीच रविवार को रिम्स में कोरोना के सिर्फ 5 मरीज बचे हैं. इनका इलाज अलग-अलग विभागों में चल रहा है. वहीं 8 दिनों बाद 65 साल के एक बुजुर्ग की मौत हो गई है. इनमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी. बताते चलें कि इससे पहले 5 फरवरी को एक की मौत कोरोना से रिम्स में हुई थी.
इसे भी पढ़ें : देवघर : कृषि मंत्री ने 1.93 करोड़ की लागत से दो तालाबों का जीर्णोद्धार कार्य का किया शिलान्यास
राज्य में एक्टिव मरीज 2 हजार से कम हुए
झारखंड में एक्टिव मरीजों की संख्या भी घटने लगी है. मरीज तेजी से रिकवर हो रहे हैं. इससे अब झारखंड में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 2000 के नीचे आ गई है. अब झारखंड में 1867 एक्टिव मरीज बचे हैं. इसमें रांची में 695 और पूर्वी सिंहभूम में 387 मरीज हैं. इसके अलावा देवघर में 178 मरीज बचे हैं. जबकि अन्य जिलों में आंकड़ा 100 के नीचे आ गया है.
इसे भी पढ़ें : सुपर-30 के तर्ज पर टॉप-40 का चाईबासा में हुआ इंटरव्यू




