
Ranchi:बिहार की तर्ज पर झारखंड में सुविधा देने सहित विभिन्न मांगों को लेकर होमगार्ड जवानों का आज जेल भरो आंदोलन होगा. झारखंड के 18 हजार गृह रक्षकों का आंदोलन पिछले 8 मार्च से जारी है. झारखंड विधानसभा के सामने अपने-अपने हथियार जमा कर राज्य के सभी जिलों के गृह रक्षक अपनी मांगों को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं. एसोसिएशन की ओर से पहले ही कहा गया था कि अगर उनकी मांगे पूरी नहीं होती है तो जवान सोमवार से जेल भरो आंदोलन करेंगे.
इसे भी पढ़ें: झारखंड की बालू कथा (9): बगैर सीमांकन किये नदियों से बालू की हो रही लूट, EIA की भी परवाह नहीं
होमगार्ड के जवानों का कहना हैं कि काम न मिलने के कारण उनकी जिंदगी बद से बदतर होती जा रही है. वे कुली का काम करने को विवश हैं. जवानों ने सरकार से मांग की है कि उन्हें न्यूनतम वेतन 28 हजार रूपए दिया जाए. साथ ही बिहार की तर्ज पर महीने के 30 दिन काम मुहैया करायी जाए.
इसे भी पढ़ें: रोस्पा टावर, सैनिक मार्केट और स्प्रिंग सिटी में ग्रीन पार्किंग




