
Ranchi : राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र स्थित डुमरदगा बाल सुधार गृह से 10 बाल कैदियों को राज्य के अलग-अलग बाल सुधार गृह में ट्रांसफर कर दिया गया है. बाल कैदियों का ट्रांसफर जिला प्रशासन के आदेश के बाद किया गया है. सोमवार को बाल सुधार गृह में बंद सीनियर व जूनियर बाल कैदियों के बीच जम कर मारपीट हुई थी, जिसमें एक दर्जन बच्चे घायल हो गये थे. सूचना के बाद पुलिस ने वहां पहुंच कर मामले को शांत कराया था.
उसके बाद घायलों को ईलाज के लिए अस्पताल भेजा गया था. मारपीट की खबर पर पुलिस के कई आलाधिकारी मौके पर पहुंच कर मामले का जायजा लिया था.
उसके बाद संबंधित पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किया गया था. उसी निर्णय के बाद सोमवार को बाल सुधार गृह से 10 बाल कैदियों को वहां से अलग-अलग जगहों में भेज दिया गया.
इसे भी पढ़ें:लोहरदगा में मिले प्राचीन हथियार और औजार की जांच के लिए भेजा गया पुरातत्व विभाग




