JharkhandRamgarh

Jharkhand : मंत्री सत्यानंद भोक्ता का रामगढ़ दौरा, 1 करोड़ 37 लाख से ज्यादा की योजनाओं का किया शिलान्यास

Ramgarh : झारखंड सरकार श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग सह प्रभारी मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने रामगढ़ जिले का दौरा किया. इस दौरान परिसदन रामगढ़ में विधायक ममता देवी, उप विकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष विनोद किस्कु ने माननीय मंत्री को पुष्प देकर उनका स्वागत किया.

जिसके बाद मंत्री सत्यानंद भोक्ता की अध्यक्षता में जिला समाहरणालय सभागार में जिला योजना समिति की बैठक आयोजित की गयी.

इसे भी पढ़ें :‘#jssc_नियमावली में सुधार_करो’ हैशटैग के साथ बेरोजगार कर रहे विरोध

इस दौरान सबसे पहले मंत्री जी के द्वारा जिला योजना समिति की पूर्व में हुई बैठक में दिए गए निर्देशों के आलोक में विभागों के द्वारा की गयी कार्रवाई की समीक्षा की गयी.

बैठक के दौरान सत्यानंद भोक्ता ने कोरोना के तीसरी लहर से बचाव हेतु रामगढ़ जिले में की जा रही तैयारियों की जानकारी उपायुक्त माधवी मिश्रा से ली.

इसे भी पढ़ें :संसद में भारी हंगामाः राज्यसभा में TMC सांसदों ने आईटी मिनिस्टर से छीनकर फाड़े पेपर

Related Articles

Back to top button